Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोजगार मेला में अर्जुन मुंडा ने दिये 272 युवाओं को नियुक्ति पत्र

  • सबसे अधिक 293 अभ्यर्थियों को रेलवे में मिली नौकरी
  • मोदी सरकार युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है- अर्जुन मुंडा
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रोजगार मेला के तहत 71000 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के अभियान के तहत हुई इस चौथे रोजगार मेला में झारखंड से 272 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. पीएम के कार्यक्रम में रांची स्थित सीसीएल दरभंगा हाउस सभागार में झारखंड के अभ्यर्थी ऑनलाइन जुड़े थे. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस मौके पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक समरी लाल और सीपी सिंह समेत कई नेता मौजूद थे. सबसे अधिक 239 अभ्यर्थियों को रेलवे में नौकरी मिली है. 146 अभ्यर्थियों को रांची रेलवे और 93 अभ्यर्थियों को चक्रधरपुर डिवीजन में नौकरी मिली है.

26000 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की गई है

इसके अलावा पोस्टल डिपार्टमेंट में 7, झारखंड रूरल बैंक में 6, पीएनबी में 5, नाबार्ड और रक्षा मंत्रालय के स्टोर डिपार्टमेंट में 4-4, जीएसआई में 2, सीआरपीएफ, एसआईसी, सीएसई, यूबीआई और एनबीएस में एक-एक अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है. इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 26000 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की गई है. जल्द ही उन शिक्षकों की भी नियुक्ति होगी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/condition-of-high-schools-in-ranchi-district-only-1-teacher-on-110-students/">रांची

जिला के सरकारी हाई स्कूलों का हाल : 110 विद्यार्थियों पर सिर्फ 1 शिक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही