Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर घर तिरंगा’ को लेकर अर्जुन मुंडा ने की वर्चुअल बैठक, 14 अगस्त को विभाजन दिवस

Advertisement
Advertisement
Delhi/Simdega: आने वाले 9 अगस्त से 15 अगस्त तक होने वाले आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त तिरंगा यात्रा एवं घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की. बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पीएम नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाकर राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि सभी  कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि ना सिर्फ अपने घर पर बल्कि दूसरे के घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाय. ताकि वह भी आजादी के अमृत महोत्सव का उत्सव मना सकें. इसे भी पढ़ें-नौ">https://lagatar.in/after-nine-hours-of-interrogation-ed-allowed-abhishek-prasad-the-press-advisor-to-cm-to-go-home-questioned-again-on-thursday/">नौ

घंटे पूछताछ के बाद सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को ED ने दी घर जाने की इजाजत, गुरुवार को फिर पूछताछ

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगे काम

भारत सरकार एवं राज्य सरकार सभी को मिलकर इस अमृत महोत्सव को सफल बनाना है. सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल, हाई स्कूल कॉलेज सार्वजनिक संस्थानों पर जाकर उन्हें जागरूक करें की तिरंगा यात्रा निकाले और अपने संस्थानों पर तिरंगा झंडा लगाएं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/aaa-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

पहली आदिवासी महिला बनीं राष्ट्रपति

झारखंड के लिए आजादी का अमृत महोत्सव इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार देश में आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं. साथ ही कार्यकर्ता 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में प्रत्येक मंडल में शाम को मौन जुलूस तिरंगा झंडा लेकर निकालेंगे. क्योंकि उसी दिन हिंदुस्तान का बंटवारा कर एक अलग देश पाकिस्तान का निर्माण किया गया था, जिसमें काफी संख्या में लोग हताहत हुए थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-mamta-devi-raised-the-issue-of-holding-tax-in-the-house/">रामगढ़:

ममता देवी ने सदन में उठाया होल्डिंग टैक्स का मामला

ये रहे मौजूद

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, संजय ठाकुर, रवि गुप्ता, रामविलास बड़ाईक, दीपक पूरी, कृष्णा ठाकुर, मानकीलाल, दिनेश रावत, कृष्णकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुड़े थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही