Hazaribagh : नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड ऑफ लेबोरेटरी से मान्यता प्राप्त डॉ जे शरण पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. गौरतलब है कि रांची के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल के पास डॉ जे शरण पैथोलॉजी का यह दूसरा ब्रांच है. उद्घाटन के मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि वर्षों से यह लैब लोगों के भरोसे पर खरा उतर रहा है. उच्च स्तरीय मशीनों से मरीजों की जांच की जाती है. जिससे विश्वसनीयता बनी रहती है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ जे शरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं. हजारीबाग और इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को लिए यह लैब वरदान साबित होगा.
सांसद आदर्श ग्राम में नियमित हुई इलाज की सुविधाएं [wpse_comments_template]
हजारीबाग से सटे हुए जिले के मरीजों को भी मिलेगा लाभ
अर्जुन मुंडा ने कहा कि मरीजों की बेहतर जांच होगी तो बीमारी की पकड़ जल्दी होगी. इससे डॉक्टरों को इलाज करने में सहूलियत होगी. शहर के प्रमुख स्थान पर यह लैब खुल जाने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा. हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग से तीन जिले नवादा, कोडरमा और चतरा सटा हुआ है. इससे यहां के मरीजों को राहत मिलेगी. साथ ही सदर अस्पताल में भी हर रोज करीब 1200 मरीज ओपीडी में इलाज करवाते हैं. उन्हें जांच की जरूरत पड़ती है. ऐसे मरीजों के लिए डॉ जे शरण लैब फायदेमंद साबित होगा.ये रहे मौजूद
मौके पर डॉ राकेश शरण, डॉ नितिन शरण, डॉ शिप्रा शरण, विनीता शरण, डॉ निशांत शरण,अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, उपायुक्त नैंसी सहाय, पूनम आनंद व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-regularized-treatment-facilities-in-mp-adarsh-village/">हजारीबाग:सांसद आदर्श ग्राम में नियमित हुई इलाज की सुविधाएं [wpse_comments_template]
Leave a Comment