Search

 
 
 

विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम का अर्जुन मुंडा ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

 
Khunti: खूंटी में शनिवार को विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर UNMUKT मोबाइल मेडिकल वैन सेवा का शुभारंभ किया गया. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा इस कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया. इस दौरान वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इसे जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), नोवार्टिस, अपोलो हॉस्पिटल, पिरामल फाउंडेशन, जीएएससीडीओ और एनएएससीओ के साथ मिलकर आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें-  सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-said-china-is-building-a-military-airport-modi-government-is-in-kumbhakarna-mode/91801/">सुब्रमण्यम

स्वामी का हल्ला बोल जारी, कहा, चीन बना रहा सैन्य हवाई अड्डा, कुंभकर्ण मोड में है मोदी सरकार

लोगों को जागरूक किया जाएगा

कहा कि मोबाइल वैन से समुदाय आधारित स्क्रीनिंग, सिकलसेल बीमारी की जागरूकता और रेफरल की दिशा में कार्य किया जाएगा. इससे सिकल सेल बीमारी के लिए उपचार सुनिश्चित कराया जा सकेगा. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिकल सेल बीमारी के लिए उचित उपचार और प्रबंधन हो इसलिए इस वैन को चालू किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना जरूरी है. इसे भी पढ़ें-  रांची:">https://lagatar.in/ranchi-police-raid-in-childrens-improvement-home-mobile-cigarettes-and-many-other-items-recovered/91855/">रांची:

बाल सुधार गृह में पुलिस का छापा, मोबाइल, सिगरेट समेत कई अन्य सामान बरामद

ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की जाएगी

कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट का उपयोग करके लक्षित समूहों की समुदाय-आधारित स्क्रीनिंग आयोजित करके सिकल सेल एनीमिया वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी. साथ ही उपचार किया जाएगा. बता दें कि उपायुक्त के निर्देशानुसार मोबाइल मेडिकल यूनिट में स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की गई है. इनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की जाएगी. साथ ही परामर्श दिया जाएगा और उचित उपचार भी सुनिश्चित कराया जाएगा. इसे लेकर MCH अस्पताल खूंटी में सिकलसेल के लिए अलग वार्ड बनाया गया है. जहां सिकलसेल एनीमिया मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गयी है. इसे भी पढ़ें- अब">https://lagatar.in/now-railways-will-make-commercial-use-of-these-15-stadiums-of-the-country-including-ranchi/92116/">अब

रांची समेत देश के इन 15 स्टेडियमों का व्यवसायिक इस्तेमाल करेगा रेलवे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही