Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी ने झोंकी ताकत, एनडीए प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

  • झारखंड में सबसे ज्याद् पीड़ित आदिवासी और मूलवासी हैं : अर्जुन मुंडा
  • हेमंत कार्यकाल में प्रति व्यक्ति आय घटी है : बाबूलाल मरांडी
Ramgarhगुरुवार को रामगढ़ विधानसभा के गोला,बरलांगा एवं कैंट मंडल द्वार पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन हुआ. बरलांगा मंडल के जोगिया बाबा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, गोला मंडल के कुसुमडीह के होटल रिया में विधायक दल ने नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं रामगढ़ पटेल चौक स्थित पटेल छात्रावास के सभागार में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए . https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/23rc_m_192_23022023_1.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />

यह उपचुनाव आशावाद और निराशावाद के बीच- रघुवर दास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि यह उपचुनाव आशावाद और निराशावाद के बीच है. झारखंड का विकास तो रुका ही है, पर झारखंड की जनता बढ़ते अपराध, नाकाम और शिथिल सरकार से दुखी भी हैं. एक तरफ जहां प्रति वर्ष रोजगार देने के झूठे वायदे कर सत्ता में आते ही हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ झारखंड को लूटने में व्यस्त हैं. वहीं दूसरी तरफ सहिया दीदियों और पारा शिक्षकों पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस की लाठियां चटका रही हैं.  उन्होंने झारखंड की गिरती विधि व्यवस्था और नक्सलियों के आतंक को झारखंड के विकास में बाधक बताते हुए कहा कि जिन आदिवासी युवा युवतियों को मैने मुख्यमंत्री बनते ही स्पेशल फोर्स में नियोजित किया था और जिन्होंने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड में नक्सलवाद पर न सिर्फ लगाम लगायी थी, बल्कि कई नक्सलियों को तो मार गिराया, उन जवानों को झारखंड के "नक्सली हंटर" की उपाधि दी गई थी, उन्हें सेवा विस्तार देते हुए नियमित करने की जगह उन पर भी भ्रष्ट और लुटेरी सरकार ने लाठियां बरसाकर उनकी सेवा समाप्त करने का काम किया.

आदिवासियों को ठगने वाला मुख्यमंत्री- अर्जुन मुंडा

आदिवासियों का वोट लेकर आदिवासियों को ठगने वाला मुख्यमंत्री है हेमंत सोरेन. यह बात गुरुवार को बरलांगा पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड अर्जुन मुंडा ने कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में अगर कोई सबसे ज्यादा पीड़ित और ठगा गया है, तो वह झारखंड के मूलनिवासी और आदिवासी गरीब जनता है. झारखंड की वर्तमान सरकार ने झारखंड के खनिजों का दोहन तो किया. साथ में उन्होंने यहां की आदिवासी जनता को ठग कर वोट लिया और उन्ही की जमीन अपने सगे संबंधियों के नाम करने में लगे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/23rc_m_191_23022023_1.jpg"

alt="" width="1080" height="723" />

झारखंड के खनिज संसाधनों का दोहन किया- बाबूलाल

वहीं गोला के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में उपस्थित विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का यह उपचुनाव लुटेरी, भ्रष्टाचारी सरकार में शामिल ठगों और विकास की पहचान बन चुकी एनडीए गठबंधन में बीच है. पिछले तीन वर्षों में झारखंड में कुछ विकास हुआ है, तो वह है मुख्यमंत्री के संबंधियों की संपत्ति और जमीनों में.  झारखंड में प्रति व्यक्ति आय घटी है. झारखंड के विकास के लिए लड़ाई कर झारखंड को अलग करवाया था, जिससे कि यहां के मूलवासी और गरीब आदिवासियों के जीवन स्तर में सुधार हो सके. पर इन्होंने सत्ता प्राप्त करते ही न सिर्फ झारखंड के खनिज संसाधनों का दोहन किया, बल्कि आदिवासियों की जमीन लूटने का काम भी किया है. आदिवासी मुख्यमंत्री के राज्य में आदिवासी माता और बहनों की बलात्कार के बाद नृशंस हत्या की जाती है और मुख्यमंत्री अपराधियों को पकड़ने और सजा दिलवाने की जगह तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए अपने वोटबैंक की चिंता करते हैं और उन्हें बचाने में लग जाते हैं. उन्होंने कहा कि अपने भ्रष्ट शासन से शर्मिंदा झारखंड के मुख्यमंत्री ये कहते हैं कि इन्हें फंसाया जा रहा है. तो हेमंत सोरेन यह बताएं कि छापे में अधिकारियों की करोड़ों रुपए और अकूत संपत्ति मिल रही है, उसके जिम्मेवार कौन हैं. सभी ने जनता से रामगढ़ उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी को समर्थन देने और उन्हें भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की . इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/in-charge-of-argora-police-station-in-high-court-petition-filed-against-summons-of-ed/">हाईकोर्ट

की शरण में अरगोड़ा थाना प्रभारी, ED के समन के खिलाफ दायर की याचिका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही