Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां में बोले अर्जुन मुंडा- भारत को सार्वभौमिक शक्ति वाला राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है मोदी सरकार

Advertisement
Advertisement
Saraikela/Kharsawan : कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से खरसावां के आकर्षणी गेस्ट हाउस में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को शुरू हुआ. प्रशिक्षण शिविर में जिला के तीनों विस क्षेत्र खरसावां, सरायकेला व ईचागढ़ के करीब 150 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं. तीन दिनों के अलग-अलग 15 सत्रों में विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण देंगे. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ‘भारत का बढ़ता हुआ सुरक्षा सामर्थ्य’ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत को सार्वभौमिक शक्ति वाला राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है मोदी सरकार. इसके लिए जनसंघ के काल में ही आवाज बुलंद की जा रही थी. राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सुरक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/promotion-of-31-ips-of-bihar-cadre-patna-ssp-upendra-sharma-became-dig/">बिहार

कैडर के 31 IPS का प्रमोशन, पटना SSP उपेंद्र शर्मा बने DIG
अर्जुन मुंडा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत महज एक राजनीतिक स्लोगन नहीं बल्कि स्पंदन है. भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश के 130 करोड़ लोगों के हृदय की आवाज है. अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने रक्षा के क्षेत्र में देश को काफी मजबूत किया. वर्तमान की केंद्र सरकार अपनी रक्षा सामर्थ को बढ़ा रही है.

समृद्ध, स्वावलंबी व श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करना है

अर्जुन मुंडा ने जन संघ के स्थापना काल से अब तक के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला.  मुंडा ने कहा कि समृद्ध, स्वावलंबी व श्रेष्ठ भारत बनाने के लिये हमें राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है. लंबे कालखंड के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. सांस्कृतिक विरासत को संजो कर विकास के पथ पर देश को आगे ले जाना है. उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना है. रक्षा, विज्ञान और टेक्नोलॉजी, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य हो रहा है.

सांस्कृतिक विरासत को संजों कर विकास के पथ पर देश को आगे ले जाना है

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/KHARSAWAN-SAMMELAN-11-300x130.jpg"

alt="" width="300" height="130" /> भाजपा नेता अभय सिंह ने ‘भारत की वैचारिक मुख्य धारा ही हमारी विचारधारा’ और विनोद सिंह ने ‘भाजपा के इतिहास’ पर व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के जरिए संगठन के उद्देश्य और अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से समझना है. संगठन विस्तार पर जोर देते हुए मुंडा ने कहा कि पार्टी के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है.

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व विधायक मंगल सोय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, रामनाथ महतो, जिला प्रभारी जेबी तुबिद, जिप अध्यक्ष शकुंतला माहली, सरायकेला नप अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, गणेश माहली, विनोद सिंह, दुलाल स्वांसी, राकेश सिंह, रमेश हांसदा, राकेश मिश्रा, हरेकृष्ण प्रधान, सुनील श्रीवास्तव, सुशील षाडंगी, प्रदीप सिंहदेव, अभिषेक आचार्या, लखीराम मुंडा, प्रभाकर मंडल, अमित केशरी, सुधीर मंडल, रश्मि साहू, मोनिका घोष, मंजु बोदरा, रीता दुबे समेत, मंगल सिंह मुंडा, रमेश महतो, विश्वजीत प्रधान, संजय सरदार, मुजाहिद खान, जीतु मंडल, बीएन सिंह, शंभू मंडल, पंकज सिंह, अनिसा सिन्हा, रानी हेंब्रम, सुनील श्रीवास्तव बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही