Search

 
 
 

Arjun Tendulkar - सानिया चंडोक की शादी में सितारों का जमावड़ा, बच्चन से लेकर शाहरुख-आमिर तक पहुंचे

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली है.
 

Lagatar desk : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली है. मुंबई में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में खेल, राजनीति और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं. वहीं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी अर्जुन को आशीर्वाद देने पहुंचे.

शादी में शाहरुख खान पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ पहुंचे. वहीं आमिर खान भी समारोह में शामिल हुए और सभी का हाथ जोड़कर स्वागत किया क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज भी शादी में शामिल हुए. 

हरभजन सिंह अपनी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री गीता बसरा के साथ पहुंचे.संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले और सिंगर सोनू निगम भी इस मौके पर मौजूद रहे. इसके अलावा शंकर महादेवन, फरहान अख्तर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सैयामी खेर और नील नितिन मुकेश जैसे कई सितारे भी समारोह में नजर आए.

 

प्री-वेडिंग फंक्शन पहले से चल रहे थे

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी के फंक्शन 3 मार्च से शुरू हो गए थे, जबकि प्री-वेडिंग समारोह करीब एक महीने से चल रहे थे. इनमें कई खास कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में भी आयोजित किए गए थे.

 

कौन हैं सानिया चंडोक

अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक मुंबई के बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके दादा रवि घई मशहूर बिजनेसमैन रहे हैं. सानिया मुंबई में मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी नाम का सेंटर चलाती हैं, जहां वह डायरेक्टर और पार्टनर के तौर पर काम करती हैं.शादी में अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर भी खूब चर्चा में रहीं और उन्होंने परिवार के साथ कई खुशहाल पल साझा किए. यह ग्रैंड वेडिंग सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही