Search

 
 
 

अरका जैन विश्वविद्यालय : पॉलिटेक्निक के 17 छात्रों का आनंद ग्रुप में चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक के 17 छात्रों का आनंद ग्रुप में चयन हुआ है. यह ग्रुप एक ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर कंपनी है, जिसकी स्थापना दीप सी आनंद ने की थी. छात्रों का सिलेक्शन प्रोसेस तीन चरणों में किया गया, जिसमें एप्टीट्यूड टेस्ट, ऑनलाइन इंटरव्यू एवं टेलीफोनिक राउंड हुआ. इसमें अंतिम रूप से 17 छात्रों का चयन हुआ. छात्रों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया है. ट्रेनिंग के बाद इनका जॉब लोकेशन पुणे होगा. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/what-did-former-judge-justice-j-chelameswar-say-question-mark-on-collegium-system/">पूर्व

जज जस्टिस जे चेलमेश्वर ने यह क्या कह दिया…कॉलेजियम सिस्टम पर प्रश्नचिह्न लगा दिया
विश्वविद्यालय के के कुलपति प्रो एसएस रज़ी, निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव, निदेशक-परिसर सह छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ अंगद तिवारी, कुलसचिव जसबीर सिंह धंजल, अभियांत्रिकी विभाग के सहायक संकायाध्यक्ष डॉ अश्विनी कुमार सह ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के हेड हिमांशु सिन्हा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. चयनित विद्यार्थियों में आशुतोष कुमार मिश्रा, अफसर फैज़, फैंके फ़िरोज़, अनिकेत सिंह, सौरभ कुमार झा, प्रिंस कुमार, शुभम कुमार, सीएच अनुराग, अंजलि कुमारी, विकास कुमार झा, हरेंद्र यादव, अभय दत्ता, लखि कांत मुंडा, सुमिरन महतो, शिवा गौर, राहुल दास और मुकेश महतो शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही