Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन यूनिवर्सिटी : बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...

होली के रंगों से सराबोर कैम्पस ने ने दिया आपसी एकता और भाईचारे का संदेश Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन विश्वविद्यालय में रंगों के त्यौहार होली के उपलक्ष्य मे रंगारंग एवं धमाकेदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के बीच काफी उत्साह था. कार्यक्रम में सेलेब्रिटी डीजे का आयोजन किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं ने नृत्य-गीत का आनंद उठाया और खूब मस्ती की. रंगों से होली खेली गई और सभी ने इसे बेहद उत्साह से मनाया. बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी..., होली खेले रघुबीरा अवध में... जैसे होली गीतों पर छात्र-छात्राएं खूब थिरके. रंगों के अलावा अबीर-ग़ुलाल से यूनिवर्सिटी कैम्पस रंग-बिरंगा हो उठा. एक साथ मिले विभिन्न रंग अनेकता में एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे थे. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी में सभी के लिए भोजन का प्रबंध था, जिसमें विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे. छात्रों ने इस खास मौके पर सहभोज का आनंद लिया. इसे भी पढ़ें : कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-boosted-the-courage-of-kejriwals-wife-called-and-said-we-are-standing-together/">कल्पना

ने बढ़ाई केजरीवाल की पत्नी की हिम्मत, फोन कर कहा- हम साथ खड़े हैं
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष प्रो (डॉ) एसएस रजी, वाईस चांसलर डॉ ईश्वरन अय्यर एवं निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित श्रीवास्तव ने सभी को होली की हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज सभी पुराने द्वेष आदि को समाप्त कर सभी के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ना है. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ अंगद तिवारी, संयुक्त कुलसचिव डॉ जसबीर सिंह धंजल, सभी संकाय के डीन एवं सभी विभागाध्य्क्ष भी उपस्थित थे. उन्होंने भी सभी छात्रों को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी. साथ ही उनकी खुशियों में शामिल होकर कार्यक्रम को संवारा. इसे भी पढ़ें : 11वीं">https://lagatar.in/11th-civil-services-exam-jpsc-released-answer-key/">11वीं

सिविल सर्विस परीक्षा, JPSC ने जारी की Answer key
यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने बताया कि एक उत्सवपूर्ण व मनोरंजक कार्यक्रम उनके लिए अद्वितीय एवं अविष्मरणीय रहा. होली के इस पावन अवसर पर इस उत्सव ने उनके चेहरों पर मुस्कान ला दिया. कार्यक्रम के के समापन पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे के साथ गले मिलकर होली की खुशियों को साझा किया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी. सभी ने एकजुट होकर होली के इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाया. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों के बीच एक मधुर और यादगार अनुभव के रूप में रहेगा. कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gas-cylinder-explodes-in-birsanagar-loss-of-rs-20-lakh/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में गैस सिलेंडर फटा, 20 लाख का नुकसान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही