Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : दुर्गोत्सव पर आयोजित नवोत्सव का रंगारंग समापन

 
Jamsedpur (Anand Mishra) : अरका जैन यूनिवर्सिटी में दुर्गोत्सव के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय बहुरंगी कार्यक्रम ‘नवोत्सव’ का रंगारंग व पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के निदेशक सह कुलसचिव अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मां दुर्गा शक्तिस्वरूपा हैं. जगतजननी मां दुर्गा की पूजा शक्ति की आराधना है और दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छी की विजय का प्रतीक है. ह उत्सव हमें सामूहिकता का सन्देश देता है. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के परिसर निदेशक डॉ अंगद तिवारी एवं वित्त पदाधिकारी ऋचा गर्ग ने भी अपने विचार रखे और छात्र-छात्राओं को दुर्गोत्सव की महत्ता बताते हुए इससे सीख लेने की आवश्यकता बतायी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/AJU-6A.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-dr-rashmi-kumari-accused-of-assault-in-the-class-room-gets-reward/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : क्लास रूम में मारपीट की आरोपी डॉ रश्मि कुमारी को मिला रिवार्ड!
इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इसके माध्यम से उन्होंने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया. इसमें डांडिया, फैशन शो, नृत्य, गायन, फेस पेंटिंग आदि शामिल था. डांडिया की प्रस्तुति कर छात्र-छात्राओं ने गुजरात की माटी की सुगंध बिखेर दी. फैशन शो में राहुल धल विजेता और संस्कार पांडेय उप विजेता रहे. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही