Search

 
 
 

अर्का जैन यूनिवर्सिटी : क्रिकेट का महाकुंभ जैन प्रीमियर लीग सम्पन्न, आरकेएमएस सिदगोड़ा का ट्रॉफी पर कब्जा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अर्का जैन यूनिवर्सिटी की ओर से जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित जैन प्रीमियर लीग (जेपीएल) सम्पन्न हुआ. फाइनल मैच रामकृष्ण मिशन स्कूल (आरकेएमएस) सिदगोड़ा और आरमएस खूंटाडीह के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबले में आरकेएमएस सिदगोड़ा की टीम ने आठ रनों से आरमएस खूंटाडीह को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-rahul-gandhi-said-pm-modi-seems-very-nervous-in-his-speeches/">कर्नाटक

: राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी अपने भाषणों में बहुत घबराए हुए लगते हैं…
इस अवसर पर अतिथि के रूप में बीसीसीआई के सदस्य राजीव दास, टाटा स्टील स्पोर्ट्स के मैनेजर तथा इंटरनेशनल हैंडबॉल कोच सह हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव डॉ हसन इमाम मल्लिक, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी एवं हैंडबॉल खिलाड़ी रिमझिम उपस्थित थीं. अतिथियों ने यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की. साथ ही कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निकालना एवं प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है. उन्होंने दोनों टीमों में शामिल छात्रों की भी हौसला आफजाई की. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-said-government-and-jssc-should-not-release-the-result-of-assistant-teacher-appointment-without-permission/">सुप्रीम

कोर्ट का निर्देश- सहायक शिक्षक नियुक्ति का रिजल्ट बिना अनुमति के जारी ना करे सरकार व JSSC
इसलिए महाकुम्भ के समापन पर आरकेएमएस सिदगोड़ा को विजेता ट्रॉफी तथा आरमएस खूंटाडीह को उप विजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई. वहीं आरकेएमएस सिदगोड़ा की टीम में शामिल ऋषि को मैन ऑफ द सीरीज व अक्षत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया. जुस्को स्कूल साउथ पार्क के रेहान को इमार्जिंग प्लेयर का पुरस्कार प्रदान किया गया. यह आयोजन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष डॉ एसएस रजी, निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित श्रीवास्तव, कुलपति डॉ ईश्वरान अय्यर, परिसर निदेशक डॉ अंगद तिवारी, के मार्गदर्शन में किया गया. इस स्पोर्ट्स लीग का संचालन यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काउन्सिल की ओर से किया गया. इसमें डॉ रूपा सरकार, विशाल, अमित समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : WhatsApp">https://lagatar.in/whatsapp-told-delhi-high-court-if-we-are-forced-to-break-encryption-of-messages-we-will-leave-india/">WhatsApp

ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा, हमें मैसेजेस के एन्क्रिप्शन तोड़ने को विवश किया गया, तो भारत छोड़ देंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही