Search

 
 
 

अरका जैन विश्वविद्यालय : जलकुंभी व बांस के रेशों से बने उत्पादों और परिधानों के विकास को मिलेगा प्रोत्साहन

 
विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइन विभाग और स्वच्छता पुकारे फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइन विभाग और स्वच्छता पुकारे फाउंडेशन के बीच एक शैक्षिक और सांस्कृतिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) स्थापित किया गया है. यह समझौता ज्ञापन फैशन डिजाइन के क्षेत्र में शिक्षा और संस्कृति के एकीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सहयोगात्मक प्रयास है. एमओयू पर विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरपर्सन डॉ एसएस रजी, निदेशक सह रजिस्ट्रार डॉ अमित श्रीवास्तव, ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ जसबीर सिंह धंजल, डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइन की हेड उषा किरण बारला और स्वच्छता पुकारे फाउंडेशन के संस्थापक गौरव आनंद और की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए. इसे भी पढ़ें : अमर">https://lagatar.in/amar-bauri-demands-speaker-to-cancel-jp-patels-assembly-membership/">अमर

 बाउरी ने स्पीकर से की जेपी पटेल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग
डॉ अमित श्रीवास्तव एवं डॉ एसएस रजी ने बताया कि इस एमओयू के माध्यम से विभाग के विद्यार्थियों को सोशल एंट्रेप्रेन्योरशिप, सस्टेनेबल प्रोडक्ट और परिधान डिजाइन पर आधारित विभिन्न परियोजनाओं, इंटर्नशिप और रोजगार आधारित काम करने का अवसर मिलेगा. इस एमओयू का उद्देश्य जलकुंभी और बांस के रेशों से बने विभिन्न उत्पादों और परिधानों के विकास को प्रोत्साहित करना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही