Search

 
 
 

अर्का जैन विश्वविद्यालय : उस जीवंत समुदाय में शामिल होने को तैयार हो जाएं, जो  आपका इंतजार कर रहा है : प्रो एसएस रजी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अर्का जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में छह दिवसीय कार्यक्रम “आरंभ”  का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग  द्वितीय बैच के विद्यार्थियों के लिए था. कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग के द्वितीय बैच के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. सरायकेला-खरसावां के सिविल सर्जन डॉ अजोय कुमार सिन्हा,  सरायकेला सदर अस्पताल के डॉ विजया भारत, टाटा मेन अस्पताल की कंसल्टेंट कार्डियॉलजिस्ट डॉ लक्ष्मी कुमार, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा, योग चिकित्सक कमल नंदमुडी  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस  स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम का छह दिनों तक संचालन किया गया, जिसमें भारत और ग्लोब में नर्सों के महत्व पर  अतिथियों व वक्ताओं ने प्रकाश डाला. यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन प्रो (डॉ) एसएस रजी ने नवागंतुकों को अपने शब्दों से  प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे ही आप इस रोमांचक यात्रा पर निकलते हैं, याद रखें, आपकी क्षमता की यहां कोई सीमा नहीं है. उस जीवंत समुदाय के साथ शामिल होने के लिए तैयार हो जाएं जो आगे आपका इंतजार कर रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-shukla-mohanty-becomes-academic-advisor-to-the-governor-of-odisha/">जमशेदपुर

: डॉ शुक्ला मोहांती बनीं ओड़िशा के राज्यपाल की एकेडमिक सलाहकार
कार्यक्रम में नर्सिंग के प्रथम बैच के विद्यार्थियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगल की बोइग्राफी के साथ एंटी रैगिंग पर एक माइम एक्ट का प्रदर्शन किया. ट्राइबल नृत्य, फैशन शो के साथ और भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और अपने हुनर को दर्शाया. नैतिकता और आचार संहिता, एंटी रैगिंग, टोस्ट मास्टर, जेंडर सेन्सिटिज़ेशन, मानवीय मूल्यों और अन्य विषयों पर सत्रों को शिक्षाविदों ने कवर किया.  कार्यक्रम राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम चेयरमैन बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉक्टर एसएस रजी व निदेशक सह रजिस्ट्रार डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल प्रो  जिनु एनी जोसेफ की देखरेख में संचालित हुआ. कार्यक्रम मेंल यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार नंद कुमार झा समेत अन्य अधिकारी व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का संचालन सहायक प्रोफेसर पल्लवी शरीन टोपनो तथा नर्सिंग ट्यूटर बिनीता कुमारी ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही