Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : हिंदी हमारी भाषा और संस्कृति से जुड़ी है : डॉ एसएस रजी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सह कुलपति डॉ (प्रो) एसएस रजी ने यूनिवर्सिटी में शिक्षकों व कर्मचारियों को हिंदी दिवस पर इसके विकास की प्रेरणा दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी भाषा और संस्कृति से जुड़ी है. हिंदी भारत की संपर्क भाषा है. इसके विकास के लिए हमें एकजुट होकर सतत प्रयत्नशील रहने की जरूरत है. हिंदी ही है, जो पूरे भारत को एक सूत्र में बांध कर रख सकती है. हिंदी को सहज, सरल और बोलचाल की भाषा बताते हुए उन्होंने इसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया. साथ ही कहा कि हिंदी को उसका पूरा-पूरा सम्मान व मुकाम मिले इसके लिए हमें मिल कर आगे बढ़ाना होगा. हिंदी को कार्यालयों की भाषा में शामिल करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-asked-what-steps-were-taken-to-get-prosecution-sanction-against-the-accused-of-first-and-second-jpsc/">HC

ने पूछा- पहली और दूसरी JPSC के आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के लिए क्या कदम उठाये गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही