Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन यूनिवर्सिटी : अपनी भाषा के प्रति समर्पित रहना हमारी जिम्मेदारी : अमित श्रीवास्तव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग में हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर स्थलीय अंतर्विभागीय स्तर पर कविता पाठ और नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी की महत्त्वपूर्ण भूमिका को प्रमोट करना और हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम के आरंभ में नर्सिंग संकायों और विद्यार्थियों ने सभी श्रोताओं एवं दर्शकों का स्वागत किया. इसके पश्चात्, कविता पाठ और छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें  : नेताजी">https://lagatar.in/netaji-subhash-university-students-will-be-able-to-make-career-in-artificial-intelligence-data-science-and-other-new-fields-will-get-training/">नेताजी

सुभाष यूनिवर्सिटी : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस समेत अन्य नए क्षेत्र में करियर बना सकेंगे छात्र, मिलेगी ट्रेनिंग
यूनिवर्सिटी के निदेशक सह कुलसचिव अमित श्रीवास्तव ने कहा "इस अद्भुत और महत्वपूर्ण उत्सव `हिंदी दिवस` के अवसर पर हम सभी यहां मौजूद हैं, ताकि हम हमारी मातृभाषा के महत्व को याद दिला सकें. हम सबको गर्व है कि हम हिंदी के इस महत्वपूर्ण दिन को धूमधाम से मना रहे हैं. हम सभी को अपनी भाषा के प्रति समर्पित रहना चाहिए और यही हमारी जिम्मेदारी है. निदेशक परिसर डाॅ अंगद तिवारी ने कहा मैं सभी छात्रों और शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इस उत्सव को इस प्रकार से आयोजित किया है जिससे हमारी भाषा का महत्व सभी के लिए स्पष्ट हो सके. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग विभाग की प्राचार्य प्रोफेसर जिनू एनी जोसेफ के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम ऊर्जा और उत्साह से भारा था. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही