Search

 
 
 

जेआरडी टाटा के बताये नैतिक मूल्य अनुकरणीय : अमित श्रीवास्तव

 
  • अरका जैन यूनिवर्सिटी में जन्मदिन पर याद किये गये जेआरडी, हरीश भट्ट का टॉक शो प्रसारित
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन यूनिवर्सिटी में जेआरडी टाटा के जन्मदिन पर उनकी याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जेआरडी टाटा के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव ने विस्तार से चर्चा की. वहीं हरीश भट्ट का टॉक शो प्रसारित किया गया, जिसमें शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के जेह ऑडिटोरियम में हुआ, जो जेआरडी टाटा की स्मृति को समर्पित है. विदित हो कि उनके करीबी प्यार से उन्हें जेह नाम से पुकारते थे. इससे पहले पूर्व कुलपति प्रो एसएस रज़ी, निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव, डीएसडब्लू डॉ अंगद तिवारी, सीएफओ ऋचा गर्ग एवं उपस्थित सभी ने जेआरडी टाटा के जन्मदिन पर केक काटे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-celebrates-jrd-tatas-119th-birth-anniversary-many-programs-organized/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने मनाई जेआरडी टाटा की 119वीं जयंती, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि जेआरडी टाटा ने भारत के विकास में अलग अलग क्षेत्रों में काम किया, जैसे इस्पात, इंजीनियरिंग, होटल, वायुयान आदि. देश के प्रति उनके लगाव व समर्पण को देखकर भारत सरकार की तरफ से देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि जेआरडी ने बहुत से ऐसे नए व्यापार की शुरुआत की जैसे टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा एयरलाइन्स और इन व्यापारों के माध्यम से टाटा समूह को भारत के बाहर भी एक अलग पहचान मिली. उन्होंने व्यापार में नैतिक मूल्यों की जो स्थापना की है वो विरल एवं अनुकरणीय है. जेआरडी की जीवन यात्रा से लिए गए कई घटनाओं से श्रोताओं को उनके विराट व्यक्तित्व की झलक दिखाई गयी. इस दौरान बॉम्बे हाउस से हरीश भट्ट का टॉक शो प्रसारित किया गया, जिसके माध्यम से जेआरडी के जीवन की उपलब्धियों के साथ उनके सामाजिक योगदान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही