Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन यूनिवर्सिटी : मातृभाषा ही शब्द और संप्रेषण कौशल का उद्गम होती है : पद्मा मिश्रा

Advertisement
Advertisement
यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर माई भाषा कार्यक्रम के तहत हुआ काव्य-पाठ, व्याख्यान व फैशन शो Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग की ओर से बुधवार को माई भाषा कार्यक्रम के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया. इसमें मातृभाषा की महत्ता और बहुभाषीय शिक्षण पर व्याख्यान के अलावा कई मातृभाषाओं में काव्य-पाठ, व्याख्यान व फैशन शो की प्रस्तुति की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में लेखिका पद्मा मिश्रा उपस्थित थीं. कार्यक्रम का संयोजन डॉ राजकुमारी घोष तथा समन्वयन डॉ मनोज पाठक व प्रो सुनीता झा ने किया. बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ एसएस रजी, कुलसचिव डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव, निदेशक परिसर सह छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ अंगद तिवारी, वित्त पदाधिकारी ऋचा गर्ग ने सभी को मातृभषा दिवस की शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें : 2027">https://lagatar.in/government-will-provide-abua-housing-to-20-lakh-families-by-2027-champai-soren/">2027

तक 20 लाख परिवारों को अबुआ आवास देगी सरकार : चंपाई सोरेन
मातृभाषा की महत्ता बताते हुए पद्मा मिश्रा ने कहा कि मातृभाषा ही किसी भी व्यक्ति के शब्द और संप्रेषण कौशल का उद्गम होती है. मातृभाषा व्यक्ति के संस्कारों की परिचायक है. उन्होंने कहा कि मातृभाषा से ही सभ्यता एवं संस्कृति पुष्पित-पल्लवित और सुवासित होती है. कुलसचिव डॉ अमित श्रीवास्तव ने कहा कि मातृभाषा न केवल व्यक्ति को अपनी संस्कृति और धरोहर से जोड़ती है,.बल्कि उसे आगे ले जाने में भी सहायक होता है. इसे भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-test-both-teams-sweated-profusely-before-the-match/">भारत-इंग्लैंड

टेस्ट : मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना
बहुभाषीय शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए डॉ मनोज पाठक ने कहा कि बहुभाषी शिक्षा भाषा के विकास और अधिग्रहण को बढ़ावा देती है, जिससे छात्रों के भाषाई कौशल का विकास होता है. अतिरिक्त भाषाओं को सीखना शिक्षा के अंतर-सांस्कृतिक आयाम को बढ़ाता है, जो अधिक व्यापक विश्व दृष्टि प्रदान करता है. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बांग्ला, भोजपुरी, मैथिली, गुजरती, पंजाबी, उर्दू, संताली समेत अन्य भाषाओं में काव्य-पाठ किया. वहीं फैशन शो के माध्यम से अपनी संस्कृति को प्रस्तुत किया.अनीषा मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन एवं प्रो सुनीता झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही