Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन यूनिवर्सिटी : विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, प्रतियोगिताएं आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग में पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. इसमें छात्रों और शिक्षकों के लिए ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका विषय था-“वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान”. यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ एसएस राजी ने दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी की शुरुआत की. इसके बाद सरस्वस्ती वंदना हुई. इस अवसर पर अतिथि डॉ एसएस रज़ी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रो सीवी रमन की पथ-प्रदर्शक खोज रमन प्रभाव की याद में मनाया जाता है. उन्होंने दिन-प्रतिदिन के उदाहरण देकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कई जटिल पहलुओं को स्पष्ट रूप से समझने में आसान तरीके से समझाये हैं. इसे भी पढ़ें : सदन">https://lagatar.in/economic-survey-2022-23-presented-in-the-house-jharkhands-growth-rate-is-7-8-percent/">सदन

में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23, झारखंड का विकास दर 7.8 फीसदी 
इस अवसर पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, पोस्टर मेकिंग, प्रोजेक्ट मॉडल प्रेजेंटेशन, भाषण प्रतियोगिता और वाद-विवाद का आयोजन किया गया. बीटेक और पॉलिटेक्निक से 49 से अधिक छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया. इस अवसर पर डॉ अरविंद कुमार पांडे और प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ अश्विनी कुमार, इवेंट को-ऑडिनेटर डॉ बिनोद कुमार चौधरी, डॉ चंद्रप्रहा साहू समेत अन्य संकाय सदस्य डॉ कीर्ति राय, डॉ अनूपम कुमारी, डॉ कुलदीप कुमार साहू, डॉ मनोज कुमार पाठक, डॉ नूपुर शर्मा, पूजा प्रसाद और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-gomo-chakradharpur-memu-express-will-remain-canceled-on-march-3/">धनबाद:

गोमो-चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस 3 मार्च को रहेगी रद्द
साथ ही जैव प्रौद्योगिकी विभाग, स्कूल ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंस ने दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया. यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ एसएस राजी, स्वास्थ्य एवं संबद्ध विज्ञान स्कूल के डीन डॉ ज्योतिरमया साहू कार्यक्रम में शामिल हुए. आयोजन से पहले दिन एसएसडी के प्राचार्य डॉ राजेश सिंगला ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर अबू-गजालेह बौद्धिक संपदा में पेटेंट सलाहकार डॉ शिखा कालरा विशेषज्ञ वक्ता थीं. इसके बाद पोस्टर मेकिंग, साइंस मॉडल मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता हुई. सभी आयोजनों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/decision-of-supreme-court-appointment-of-cec-ec-will-be-done-on-advice-of-committee-of-pm-leader-of-opposition-and-cji/">सुप्रीम

कोर्ट का अहम फैसला, पीएम, विपक्ष के नेता और CJI की समिति की सलाह पर होगी CEC- EC की नियुक्ति
आयोजन के दूसरे दिन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) झारखंड राज्य परिषद के अध्यक्ष तापस साहू मुख्य अतिथि थे. माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की प्रिंसिपल कविता अग्रवाल सम्मानित अतिथि थीं. बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रमुख संतोष कुमार सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया. तापस साहू ने छात्रों को उद्योग में उज्जवल भविष्य के लिए तकनीकी कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया. क्रॉस कल्चरल एजुकेशन सपोर्ट सिस्टम के सलाहकार के सीईओ श्री जॉन पॉल ने छात्रों को जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विदेशों में अवसरों के बारे में बताया. कविता अग्रवाल ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही