Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में फ्रेशर्स पार्टी 'रूबरू-2024' में नवनामांकित छात्रों का स्वागत

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में मंगलवार को कार्यक्रमों का दिन रहा. यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ नर्सिंग और स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड आईटी की ओर से अलग-अलग फ्रेशर्स पार्टी `रूबरू-2024` का आयोजन किया गया. वहीं यूनिवर्सिटी की एनसीसी विंग की ओर से साक्षी में यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bharat-ratna-to-former-bihar-chief-minister-karpoori-thakur-modi-government-announced/">बिहार

के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न… मोदी सरकार ने की घोषणा

स्कूल ऑफ नर्सिंग में द्वितीय बैच के छात्रों का स्वागत

स्कूल ऑफ नर्सिंग में `रूबरू 2024` में सत्र 2023-2027 के नर्सिंग छात्रों का स्वागत किया गया. यह कार्यक्रम स्कूल ऑफ नर्सिंग के द्वितीय बैच के विद्यार्थियों के लिए था. नए बैच के स्वागत समारोह `रूबरू24` का संचालन चिरंजीवी मनीष राज और चिरंजीवी कुनाल राज (छात्र, बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष) के द्वारा किया गया था. कार्यक्रम के सूत्रधार बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य ने इसकी शुरुआत की. इसमें दोनों वर्षों के छात्र-छात्राओं हिस्सा लिया. नृत्य प्रस्तुति और गीत-संगीत से मनमोहक माहौल बना रहा. कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/cold-increased-as-fog-cleared-in-jharkhand/">झारखंड

में कोहरा छंटते ही बढ़ी कनकनी, गिरा पारा

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी में विभिन्न पाठ्यक्रम के छात्रों का स्वागत

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी की फ्रेशर्स पार्टी `रूबरू 2024` में पॉलिटेक्निक, बीटेक, एमटेक, बीसीए और एमसीए प्रथम वर्ष मे नवनामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. विभाग के असिस्टेंट डीन डाॅ अश्वनी कुमार ने अपने संदेश में बच्चों को बताया कि अपने लक्ष्य को ऊंचा रखो और तब तक मत रुको जब तक आप इसे हासिल नहीं कर लेते हो. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-b-ed-m-ed-teachers-will-meet-the-departmental-secretary-regarding-creation-of-posts-and-permanent-service-strategy-made/">झारखंड

: पद सृजन और सेवा स्थायीकरण को लेकर विभागीय सचिव से मिलेंगे बीएड-एमएड के शिक्षक, बनी रणनीति

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया जागरूकता अभियान

दूसरी ओर अरका जैन यूनिवर्सिटी एनसीसी विंग के कैडेट्स ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया. इसमें एनसीसी प्रभारी और एक सर्विसमैन तथा जीसीआई भी शामिल हुए. साकची ट्रैफिक थाना प्रभारी की मदद से साकची गोलचक्कर पर आम लोगों को ट्रैफिक रेगुलेशन के बारे में अवेयर किया और लोगों को बताया कि बिना हेलमेट पहने और बिना सीट बेल्ट पहने वाहन न चलाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही