Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन यूनिवर्सिटी : नर्सिंग के छात्रों ने ली समर्पण और प्रतिबद्धता की प्रतिज्ञा

  • यूनिवर्सिट के नर्सिंग स्कूल में द्वितीय दीप प्रज्वलन व प्रतिज्ञा समारोह आयोजित
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन विश्वविद्यालय के नर्सिंग स्कूल की ओर से द्वितीय दीप प्रज्वलन व प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया. चिकित्सा पेशे में अपना सफर आरंभ करने जा इन विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों ने अपने समर्पण और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया. विश्वविद्यालय के जेईएच ऑडिटोरियम में आयोजित यह समारोह विद्यार्थियों के लिए एक शांतिपूर्ण तथा खुशहाल अवसर था. इसमें संकाय, छात्र और चिकित्सा समुदाय के प्रतिष्ठित अतिथि व वक्ता शामिल हुए. वक्ताओं ने सहानुभूति, ईमानदारी और पेशेवर तरीके का महत्व बताता हुए, इस नई पौध को रोगी देखभाल में उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/AJU-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-change-in-election-date-of-district-bar-association-now-voting-on-10th-may/">जमशेदपुर

: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव तिथि में बदलाव, अब 10 मई को मतदान
यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन प्रो. (डॉ) एसएस रज़ी, विशिष्ट अतिथि एमजीएम अस्पताल की नर्सिंग सुपरिडेंटेंट पापिया मुख़र्जी, सुप्रीति घोषाल, तिरुपति राओ, यूनिवर्सिटी के कैंपस निदेशक सह डीएसडब्ल्यू डॉ अंगद तिवारी, संयुक्त कुलसचिव डॉ जसबीर सिंह धंजल, उप कुलसचिव नंद कुमार झा स्कूल ऑफ फार्मेसी के डीन ज्योतिर्मयी साहू, प्रचार्य प्रो जिनु एनी जोसेफ तथा उप प्राचार्य प्रो शिल्पा जे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bomb-attack-on-businessman-and-jmm-leader-revealed/">आदित्यपुर

: कारोबारी और झामुमो नेता पर बम चलाने का हुआ खुलासा
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीप प्रज्वलन व प्रतीज्ञा थी, जो विद्यार्थियों के शैक्षिक अध्ययन से क्लिनिकल प्रैक्टिस में आगमन का प्रतीक था. इसमें प्रत्येक छात्र एक दीप प्राप्त करता है, जो उनके रोगियों के जीवन में दिशा सूचित करने का प्रतीक है. दीप प्रज्वलन समारोह के बाद छात्रों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल प्रतिज्ञा ली कि अपनी संकल्पना को मानते हुए कि वे सहानुभूति और कौशल के साथ मानवता की सेवा करेंगे. प्रतिज्ञा का यह पल अत्यंत ही प्रभावी और यादगार रहा, जो नर्सिंग पेशे में नैतिक जिम्मेदारियों का परिचायक है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deeds-in-the-land-scam-related-to-hemant-soren-till-april-16-court-approves/">हेमंत

सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम से 16 अप्रैल तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी मंजूरी
नर्सिंग स्कूल की प्राचार्य प्रो जीनु एनी जोसफ ने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उनके प्रशिक्षण के दौरान निरूपित मूल्यों को आगे बढ़ाने की सीख दी. उन्होंने शिक्षा के दौरान उनके समर्पण की प्रशंसा की और जीवन भर शिक्षा और पेशेवर विकास के महत्व को आत्मसात करने के प्रति प्रेरित किया. समारोह स्वागत के साथ संपन्न हुआ, जो छात्रों, संकाय, अतिथि व वक्ताओं को छात्रों के जीवन के लिए एक नया अध्याय बन गया. कार्यक्रम का संचालन पल्लवी शरीन टोपनो एवं रोहित पॉल लकड़ा ने किया. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/suspended-chief-engineer-virendra-ram-his-father-and-wife-did-not-get-relief-from-jharkhand-hc/">निलंबित

चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम, उनके पिता व पत्नी को झारखंड HC से नहीं मिली राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही