Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : स्वामी जी व नेताजी की जयंती पर मिनी साइकिल मैराथन निकाल कर छात्रों ने दिया शांति और देशभक्ति का संदेश

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती क्रमशः राष्ट्रीय युवा दिवस और पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गई. इसलिए अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक्सआईटीई से टाटाग्रोथ शॉप तक मिनी साइकिल मैराथन हम सिकंदर-3 का आयोजन कर शांति और देशभक्ति का संदेश दिया. यह कार्यक्रम द फार्मा क्लब, एनएसएस और एनसीसी अरका जैन यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : एलबीएसएम">https://lagatar.in/lbsm-college-jamshedpur-intelligence-is-the-mental-power-which-helps-in-acquiring-logical-knowledge-dr-ashok-kumar-jha/">एलबीएसएम

कॉलेज जमशेदपुर : बुद्धि वह मानसिक शक्ति है जो तर्कपूर्ण ज्ञान प्राप्त करने में सहायक होती है : डॉ. अशोक कुमार झा
मैराथन का उद्घाटन यूनिवर्सिटी प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ एसएस रजी, छात्र कल्याण निदेशक डॉ अंगद तिवारी, संयुक्त रजिस्ट्रार जसबीर सिंह धंजल, स्कूल ऑफ हेल्थ एंड अलाइड साइंस के डीन डॉ ज्योतिर्मय साहू ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ ईश्वरन अय्यर, रजिस्ट्रार डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी ऋचा गर्ग ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं. कार्यक्रम का संचालन सूरज कुमार शर्मा एवं पूर्णिमा महतो ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही