Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन यूनिवर्सिटी : ऑप्टोमेट्री विभाग ने ध्यान सत्र के साथ मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी के ऑप्टोमेट्री विभाग में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इसके तहत विभाग के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए ध्यान सत्र का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रो अनूप सिंह ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. उन्होंने छात्र-छात्राओं को तनाव से बचने के कई उपाय बताए और अपने अनुभवों को भी साझा किया. विश्वविद्यालय के ऑप्टोमेट्री विभाग के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर प्रो सर्बोजीत गोस्वामी ने बताया कि अक्टूबर माह में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. मौजूदा दौर में मानसिक तनाव समाज में बहुत बड़ी समस्या बन चुका है. तेज बढ़ती प्रतियोगिता के दौर में बच्चे एवं बड़े मानसिक  तनाव की चपेट में आ रहे हैं. इसके कारण बहुत सी बीमारियां भी बढ़ रही हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tatanagar-station-will-be-seen-as-a-world-class-airport-will-be-rejuvenated-with-a-cost-of-rs-450-crores/">जमशेदपुर

: वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट के रूप में दिखेगा टाटानगर स्टेशन, 450 करोड़ से होगा कायाकल्प
उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजगता, जागरूकता बढ़ाने और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. यह मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करने, कलंक को कम करने और लोगों को जरूरत पड़ने पर सहायता और समर्थन लेने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण दिन है. इस अवसर पर ऑप्टोमेट्री संकाय के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर प्रो सर्बोजीत गोस्वामी,  प्रो अनूप कुमार सिंह, प्रो श्रेया चक्रवर्ती, प्रो चंचल कुमारी समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही