Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : कारगिल विजय दिवस पर हुआ पंच प्रण शपथ व वृक्षारोपण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी की तीनों एनएसएस इकाइयों ने अपनी माटी अपना देश कार्यक्रम के तहत कारगिल विजय दिवस मनाया. इस अवसर पर पंच प्रण शपथ व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो एस एस रज़ी, निदेशक अमित श्रीवास्तव, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर प्रो पारस नाथ मिश्र, एनएसएस अधिकारी द्वय डॉ मनोज पाठक, डॉ राजीव सिन्हा समेत एनएसएस स्वयंसेवक और शिक्षकगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-guest-lectures-on-prakash-fikri-and-muzaffarpuri-two-poets-of-jharkhand-organized-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में झारखंड के दो शायर प्रकाश फिकरी व मुजफ्फरपुरी पर गेस्ट लेक्चर आयोजित
प्रो रज़ी ने कहा कि हमें देश के लिए कुर्बानी दे चुके सेनानियों के प्रति सदा आभारी रहना चाहिए, जिनके कारण हम सभी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता, पर युद्ध करने को मजबूर करने पर हार भी नहीं मानता है. प्रो पारस नाथ मिश्र ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के लिए शहीद सैनिकों ने पराक्रम की पराकाष्ठा दिखाई है, जिस पर हमें सदा गर्व रहेगा. मंच संचालन करते हुए एनएसएस प्रोग्राम अफसर डॉ मनोज कुमार पाठक ने कहा कि अपने देश के लिए तन-मन-जीवन समर्पित करने वाले पराक्रमियों की देन है कि हम खुले आसमान के तले सांस ले पाते हैं. धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस इकाई एक के प्रोग्राम आफिसर डॉ राजीव सिन्हा ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही