Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन यूनिवर्सिटी : वर्ल्ड ओबेसिटी डे पर रैली व सलाद फेयर आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ नर्सिंग और एनएसएस के संयुक्त प्रयास से वर्ल्ड ओबेसिटी डे पर रैली व सलाद फेयर आयोजित किया गया. इसमें छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रैली गम्हरिया के केरला पब्लिक स्कूल से लाल बिल्डिंग तक रही. इसमें छात्रों ने हाथों में बैनर, पोस्टर लिए और स्लोगन के माध्यम से लोगों को मोटापा के कारणों और उनके निवारण के सम्बन्ध में जागरूक किया. इस अवसर पर प्रो पिंकी दे, प्रो पारस नाथ मिश्र, डॉ मनोज पाठक और डॉ राजीव सिन्हा सहित नर्सिंग विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-case-of-fraud-of-crores-the-police-pasted-advertisements-at-the-house-of-the-cmd-of-maxizone/">जमशेदपुर

: करोड़ों की ठगी मामले में मैक्सीजोन के सीएमडी के घर पुलिस ने किया इश्तेहार चस्पा
इस अवसर पर कुलपति डॉ एसएस रजी ने कहा कि विश्व मोटापा दिवस लोगों को स्वस्थ वजन हासिल करने और बनाए रखने, उचित उपचार करने और मोटापे के संकट को उलटने में मदद करने के लिए व्यावहारिक समाधानों को प्रोत्साहित करता है. निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि साथ मिलकर हम मोटापे से जुड़ी गलत धारणाओं को ठीक कर सकते हैं. इसकी जटिलताओं को स्वीकार और प्रभावी, सामूहिक कार्रवाई कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-graduation-examination-in-womens-university-from-third-week-of-april-phd-application-also-soon/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक की परीक्षा अप्रैल तीसरे सप्ताह से, पीएचडी आवेदन भी जल्द
छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में कई प्रकार के फलों और सब्जियों से सलाद बनाये और प्रो राजकुमारी घोष व डॉ अरविन्द पांडेय ने इन्हें निर्णायक की भूमिका में प्रथम, द्वितीय और तृतीय घोषित किया. निदेशक-परिसर डॉ अंगद तिवारी ने भी इसकी सराहना की और कहा इसके नियमित सेवन से हमें कैंसर, हृदय रोग, हीट स्ट्रोक एवं उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है. सलाद से हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन तथा खनिज मिलते हैं, जो हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही