Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन यूनिवर्सिटी : मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया प्रभाव कम और व्यायाम व सकारात्मक सोच विकसित करें : परिणिता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : आज अरका जैन यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी व बायोटेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य पर ब्रेकिंग द साइलेंस : नर्चरिंग मेंटल हेल्थ अवेयरनेस विषयक एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें आर्ट ऑफ़ लिविंग की वरिष्ठ फैकल्टी परिणिता जायसवाल ने विद्यार्थिओं को संबोधित किया एवं मानसिक तनाव से बचने के कई उपाय बताये. उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों एक-दूसरे से पूर्णतः अलग नहीं होते हैं, बल्कि एक दूसरे के पूरक का काम करते हैं. मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान देने वाले कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताते हुए उन्होंने कहा मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन और योग करना, समय पर नींद लेना, सोशल मीडिया का मानसिक स्वास्थ्य पर असर कम करना, व्यायाम करना और सकारात्मक सोच का विकास करना काफी कारगर हैं. इसे भी पढ़ें : NIA">https://lagatar.in/nia-and-jharkhand-polices-most-wanted-naxalite-arrested-with-a-reward-of-eight-lakhs/">NIA

और झारखंड पुलिस का मोस्टवांटेड आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
यूनिवर्सिटी के निदेशक सह कुलसचिव अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर एक स्वस्थ मन की बुनियाद होता है. मानसिक स्वास्थ्य मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता और अन्य मानसिक समस्याओं से मुक्त रहने की क्षमता होती है. सेमिनार में छात्र-छात्राओं ने अपने सवालों का उत्तर भी वक्ता से जाना और मानसिक रूप से ढृढ़ होने का संकल्प लिया.  इसके पूर्व आरंभ में स्वागत भाषण अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो राजकुमारी घोष तथा समापन पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर डॉ संतोष कुमार सिंह, प्रो शाहीन फातमा, डॉ मनोज पाठक समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही