Search

अरका जैन यूनिवर्सिटी : रोबोटिक्स व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रोमांचक दुनिया से अवगत हुए छात्र

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से लक्ष्य सीरीज के तहत "रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में रोजगार की संभावनाएं" विषयक एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया. विभाग के डीन हिमांशु सिन्हा ने बताया कि इसमें विशेषज्ञ के तौर पर रोबोट मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले, यंगोवेटर कंपनी के सीईओ सह संस्थापक मुदित ठक्कर मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों को इस क्षेत्र में असीमित रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी. साथ ही विद्यार्थी रोबोटिक्स तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रोमांचक दुनिया से अवगत हुए. मुदित ठक्कर ने बताया कि आज के युवा चाहे वे इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से न भी हों, फिर भी इन क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं. बस जरूरत है सक्षम ट्रेनिंग की. उन्होंने बताया कि कैसे कम से कम समय और न्यूनतम लागत से विभिन्न प्रकार के रोबोट बनाना संभव है. साथ ही अपने बनाए कुछ रोबोट भी व्याख्यान के दौरान प्रदर्शित किए, जिन्हे देखना सबके लिए रोमांचकारी था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bullets-fired-at-car-and-house-of-scrap-dealer-for-extortion/">जमशेदपुर

: रंगदारी के लिए स्क्रैप व्यापारी की कार व घर पर चलाई गोली
व्याख्यान के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि रोबोट टेक्नोलॉजी को लेकर अब तक जापान और चीन के भरोसे रहने वाला भारत बीते एक दशक में इस टेक्नोलॉजी को लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. स्थिति यह है कि भारत ने अब इस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके कई देशों में रोबोट का निर्यात भी कर रहा है. इतना ही नहीं मेक इन इंडिया के तहत तैयार किए गए तरह-तरह के रोबोट अब रिटेल बिजनेस, ई-कॉमर्स, वेयरहाउसिंग, कुरियर, मल्टीस्टोर, फूड एंड ब्रेवरेज एवं चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इससे मैन पावर कम लगने के साथ कार्य क्षमता में कई गुना वृद्धि हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-stopped-for-72-hours-in-baghbeda-colony-due-to-motor-burning/">जमशेदपुर

: मोटर जलने से बागबेड़ा कॉलोनी में 72 घंटे से पानी सप्लाई बंद
उन्होंने कहा कि अब रोबोट को इंसानों की तरह काम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अपग्रेड किया जा रहा है. प्लेसमेंट विभाग कार्यकारी ज़ेबा बख़्तियार ने कहा कि रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कौशल विकास कर छात्रों की रोज़गारपरक क्षमता में वृद्धि होगी. कुलसचिव अमित श्रीवास्तव ने इसे एक अद्भुत अवसर बताया, जिससे छात्र अद्यतन तकनीकी के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका पा सकते हैं और स्थायी रोज़गार हासिल कर सकते हैं. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएस रज़ी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर सह कैंपस डायरेक्टर डॉ अंगद तिवारी तथा फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//