Search

 
 
 

अरका जैन विश्वविद्यालय : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों, शिक्षकों समेत छात्रों ने ली मतदाता शपथ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भारतीय चुनाव आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (एसवीईईपी) नामक प्रमुख कार्यक्रम के कार्यान्वयन के संबंध में यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार अरका जैन यूनिवर्सिटी के आईक्यूए सेल के सहयोग से अंग्रेजी विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. छात्रों को चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए इसके महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मतदाता शपथ समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेजी विभाग की कार्यक्रम समन्वयक प्रो राजकुमारी घोष की देखरेख में किया गया. विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार पाठक और डॉ रूपा सरकार ने कार्यक्रम का समन्वयन किया गया. कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ एसएस रजी, निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित श्रीवास्तव, डीएसडब्लू डॉ अंगद तिवारी, संयुक्त कुलसचिव जसबीर सिंह धंजल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पहली">https://lagatar.in/for-the-first-time-tricolor-will-not-fly-at-hec-headquarters/">पहली

बार एचईसी मुख्यालय में नहीं फहरेगा तिरंगा !
इस अवसर पर डीन छात्र कल्याण प्रो (डॉ) अंगद तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि छात्र मतदाता के रूप में अपने अधिकार को समझें और पूरे ज्ञान और जिम्मेदारी के साथ उस अधिकार का प्रयोग करें. कुलसचिव डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में छात्रों को मतदाता के रूप में वोट के महत्व के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए. प्रो राजकुमारी घोष ने कहा कि मतदाताओं की शपथ चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देगी. पहली बार मतदान करनेवाले मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग की गई, जिसमें उन्होंने लोकतंत्र में मतदाताओं के महत्व पर बल दिया. कार्यक्रम का संचालन डॉमनोज कुमार पाठक और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रूपा सरकार ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही