Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : "युवा 3.0" में दिखी छात्रों की प्रतिभा, गुरप्रीत सिंह को मिस्टर व श्रीशा संजना टोप्पो को मिस युवा का खिताब

 

Jamshedpur (Anand Mishra) : अर्का जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम "युवा 3.0" शुक्रवार को संपन्न हुआ. इसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और उत्साह का जीवंत प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में छात्र और शिक्षक एक मंच पर दिखे. विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शनों किया. युवा 3.0 का उदघाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद युवा आइकॉन स्वामी विवेकानंद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. ज्ञान की देवी के पारंपरिक आह्वान सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में श्रद्धापूर्ण स्पर्श जोड़ा. कार्यक्रम में पद्मश्री चामी मुर्मू की उपस्थित थीं. उनके प्रेरक वक्तव्य ने सबों को प्रभावित किया. उन्होंने युवा सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व पर बल दिया.

इसे भी पढ़ें : कम">https://lagatar.in/the-incomplete-works-of-hemant-babu-have-to-be-completed-in-a-short-time-champai/">कम

समय में ‘हेमंत बाबू’ के अधूरे कार्यों को करना है पूरा- चंपाई

इस अवसर पर छात्र मामलों के डीन डॉ (प्रो) अंगद तिवारी और संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ जसबीर सिंह धंजल उपस्थित थे. स्कूल ऑफ कॉमर्स की सहायक डीन डॉ पोम्पी दास सेनगुप्ता ने इस आयोजन में विशेष मार्गदर्शन किया. उदघाटन समारोह का मुख्य आकर्षण राजतेन्दु कला निकेतन, सरायेला के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक छऊ नृत्य था, जिसने अपनी सुंदरता और गतिशीलता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रदर्शन की सांस्कृतिक समृद्धि ने उपस्थित सभी लोगों पर अमिट छाप छोड़ी. युवा 3.0 का पहला दिन रोमांचक प्रतियोगिताओं और मनमोहक प्रदर्शनों से भरा रहा. लेट्स ग्रुव नृत्य प्रतियोगिता से लेकर शोकेस बैंड प्रदर्शन एवं फैशन शो तक में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. दिन का समापन युवा आइडल प्रतियोगिता के साथ हुआ, जहां गायकों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. युवा 3.0 ने न केवल युवाओं की भावना का जश्न मनाया, बल्कि प्रतिभा के पोषण के लिए एक मंच के रूप में भी काम किया.

इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/it-is-unfortunate-that-scheduled-castes-do-not-get-representation-in-champai-cabinet-sudesh/">चंपाई

मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण- सुदेश

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता 

  • अल्फाज : हर्ष दयाल
  • क्रिएट ए ड्रेस ऑउट ऑफ वेस्ट : असमी अर्पिता कच्छप
  • कुरुकक्षेत्र (डिबेट) : योगिता सौगंध
  • एकौस्टिक : वैश्वन लाल, विवेक कुमार, इमरान, विक्रम, तुषार डे
  • युवा आईडल (सोलो) : प्रतिक्षा मिश्रा
  • शटर अप (फोटोग्राफी) : मयंक मानस सिंह
  • लेट्स ग्रुव - गौरव डे
  • मिलेनियर माइंड : निधि केसरी, एकता केसरी, ऋषिकेष कुमार सिंह, अनिक
  • ब्रांडिग क्विज : शुभम डे
  • सेलर द सेलर : भुवन सरकार
  • डेजर्ट इंक : गगनदीप कौर
  • कुक मॉब : प्रेरणा कुमारी, रिया, मौनिका तिवारी, गरिमा जैन.
  • कलाकृति : सरिता कुमारी.
  • फेस पेंटिंग : श्वेता लमाय.
  • टीशर्ट पेंटिंग : विधि शर्मा
  • मिस्टर  युवा : गुरप्रीत सिंह
  • मिस युवा : श्रीशा संजना टोप्पो.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही