Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : सरहुल उत्सव में जनजातीय नृत्य, पॉट पेंटिंग और फैशन शो ने मन मोहा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन यूनिवर्सिटी देश के पर्व-त्योहारों से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से परिसर में हर प्रांत के प्रमुख पर्वों में कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. इसी कड़ी में प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पारम्परिक जनजातीय नृत्य, फैशन शो और पॉट पेंटिंग से लोगों का मन मोह लिया. इस अवसर पर उद्घाटन सत्र में यशपुर पंचायत के मुखिया रामू मुर्मू, कोवाली के मुखिया सुचित्रा सरदार सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे. साथ में यूनिवर्सिटी बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के चेयरमैन प्रो एसएस रजी, निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित श्रीवास्तव, कैंपस डायरेक्टर डॉ अंगद तिवारी, ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ जसबीर धंजल, स्कूल ऑफ हेल्थ एंड अलाइड साइंस के डीन डॉ ज्योतिर्मय साहू, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमारी घोष, बायो टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ संतोष सिंह एवं डॉ ज्योतिर्मय साहू ने अतिथियों का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : कोल्हन">https://lagatar.in/kolhan-university-finance-advisor-removed-primary-case-registered-against-six-officers-and-employees/">कोल्हन

विश्वविद्यालय : वित्त सलाहकार हटाये गये, छह अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज
इस अवसर पर रामू मुर्मू ने कहा कि सरहुल सुख-समृद्धि और खुशी का पर्व है, जिसमें प्रकृति पूजन भी किया जाता है. सुचित्रा सरदार ने कहा कि सरहुल त्योहार नए साल की शुरुआत का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु को खुशियों का संदेश माना जाता है और इस पर्व में प्रकृति की सुंदरता को अपने जीवन का हिस्सा बनाया जाता है. डॉ एसएस रज़ी ने कहा कि ऐसे त्योहारों से प्रकृति के संरक्षण की बात याद आती है. हम इसे सुरक्षित रखने का संकल्प लें. विद्यार्थियों ने कई जनजातीय नृत्य प्रस्तुत किया और साथ ही पारम्परिक पोशाक में फैशन शो किया गया जिसे काफी सराहा गया. पॉट पेंटिंग के माध्यम से भी झारखण्ड की संस्कृति और प्रकृति को उकेरने की कोशिश की गयी. कार्यक्रम का संचालन स्निग्धा सिंह ने किया और डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-artificial-intelligence-is-not-a-threat-to-jobs-human-life-will-become-easier-father-s-george/">XLRI

: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से नौकरी को खतरा नहीं, मानव जीवन होगा आसान : फादर एस जॉर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही