Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन विश्वविद्यालय  : असुर-माया नृत्य नाटिका के साथ दो दिवसीय 'नवोत्सव' का आगाज़

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय में मंगलवार को दो दिवसीय दुर्गोत्सव सह गांधी-शास्त्री जयंती उत्सव `नवोत्सव` भव्य आगाज़ हुआ. इसमें पहले दिन छात्र-छात्राओं ने `असुर-माया` नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति की. अरका लिटरेरी क्लब के सौजन्य से प्रस्तुत इस नृत्य नाटिका के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने इसके माध्यम से दुर्गा देवी की उत्पत्ति एवं महिषासुर वध की पूरी कहानी मंचन किया. यह नृत्य नाटिका प्रो राजकुमारी घोष की परिकल्पना तथा डॉ रूपा सरकार द्वारा निर्देशित थी. प्रो शाहीन फातमा ने मंच प्रबंधन व डॉ मनोज पाठक ने पटकथा लेखन किया. उत्सव के उद्घाटन सत्र में रपचा व यशपुर की मुखिया सुकुमति मार्डी व रामू मुर्मू अतिथि के रूप में उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/AJU-3A.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-reduce-the-impact-of-social-media-on-mental-health-and-develop-exercise-and-positive-thinking-parineeta/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया प्रभाव कम और व्यायाम व सकारात्मक सोच विकसित करें : परिणिता
उत्सव के उद्घाटन सत्र में यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ एस एस रज़ी, निदेशक सह कुलसचिव अमित कुमार श्रीवास्तव, निदेशक (परिसर) डॉ अंगद तिवारी, वित्त पदाधिकारी ऋचा गर्ग समेत सभी संकाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष उपस्थित थे. सबों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यकम का उद्घाटन किया. कुलसचिव अमित श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्गोत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत है. यह उत्सव हमें सामूहिकता का सन्देश देता है. डॉ अंगद तिवारी ने कहा भारत आदिकाल से नारी शक्ति को एक अपरिसीम ऊर्जा मानता आया है और यह उत्सव उस ऊर्जा को अनुभव करने का सुअवसर है. इस दो दिवसीय उत्सव में नृत्य, गायन, फेस पेंटिंग, डांडिया समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही