Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करें युवा : डॉ अमित  श्रीवास्तव

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई की ओर से शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. युवा दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ अमित श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में आत्मसात और अपने लक्ष्य को निर्धारित कर समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कैंपस निदेशक डॉ अंगद तिवारी ने कहा कि युवा आत्म मंथन करें और अपनी शक्ति को दिशा दें. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-temperature-dropped-by-7-degrees-in-jharkhand-garhwa-is-the-coldest/">Weather

Alert: झारखंड में 7 डिग्री तक गिरा पारा, गढ़वा सबसे ठंडा
युवा दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी की एनएसएस विंग और कॉमर्स एंड मैनेंजमेंट विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुसरीकूदर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच कॉपी, किताब और कलम का वितरण किया गया. एनएसएस को-ऑर्डिनेटर पारस नाथ मिश्रा ने बच्चों को शिक्षण समग्री देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की. पारस नाथ मिश्रा ने कहा की शिक्षा से ही समाज की  सारी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. अतः  हमारा उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करा कर उनका मनोबल बढ़ाना है. कार्यक्रम में डॉ राजीव सिन्हा, डॉ उर्वशी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही