Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माओवादियो को हथियार सप्लाई मामला :  दस लाख का इनामी समेत पांच नक्सलियों से एनआईए कर रही पूछताछ

Ranchi : माओवादियों को विदेशी हथियार सप्लाई करने के मामले  की जांच एनआईए  कर रही है. एनआईए दस लाख का इनामी समेत पांच नक्सलियों से पूछताछ कर रही है. दस लाख का इनामी नक्सली बलराम उरांव, बिरेन कोरवा, मुकेश कोरवा, शैलेश्वर उरांव और शैलेन्द्र नगेशिया शामिल है. गौरतलब है कि इन सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के द्वारा लोहरदगा में चलाए गए डबल बुल ऑपरेशन के दौरान हुई थी. इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी हथियार भी बरामद किए थे. जिसकी जांच एनआईए कर रही है.पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-suddenly-a-herd-of-elephants-came-in-front-of-the-train-the-loco-pilot-intelligently-saved-everyones-life/">लातेहार

: अचानक ट्रेन के सामने आया हाथियों का झुंड, लोको पायलट ने सूझबूझ से बचायी सभी की जान
इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-two-buses-reached-cms-residence-mlas-will-leave-for-chhattisgarh/">BREAKING

: सीएम आवास पहुंची दो बसें, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे विधायक! 

BK इंटरनेशनल गैंग माओवादियों को सप्लाई करता है विदेशी हथियार

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) गैंग झारखंड में माओवादियों को विदेशी हथियार की सप्लाई करता है. एनआईए की जांच में यह खुलासा हुआ है. गौरतलब है कि लोहरदगा जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन डबल बुल लातेहार और लोहरदगा जिले से छापेमारी के दौरान पुलिस को विदेशी हथियार भी मिले थे. इस मामले को एनआईए ब्रांच रांची ने टेकओवर करते हुए 02/2022 मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. इसे भी पढ़ें -मुकेश">https://lagatar.in/mukesh-ambani-bought-the-most-expensive-house-in-dubai-knowing-the-price-will-blow-his-senses/">मुकेश

अंबानी ने दुबई का सबसे महंगा घर खरीदा, कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश

17 दिनों तक चला था ऑपरेशन

डबल बुल ऑपरेशन 17 दिनों तक बुलबुल जंगल में चला था. इस अभियान में नक्सलियों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था. अभियान के दौरान 11 बड़े नक्सली पकड़े गए थे. पुलिस ने 28 से ज्यादा अत्याधुनिक हथियार, 2000 से ज्यादा कारतूस और अन्य सामान जब्त किये थे. इसे भी पढ़ें -2450">https://lagatar.in/2450-soldiers-will-get-promotion-in-asi-police-headquarters-issued-order/">2450

सिपाहियों को ASI में मिलेगा प्रोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ था

गिरफ्तार माओवादियों की निशानदेही पर एक अमेरिकन ऑटोमैटिक राइफल, तीन इंसास, एक एलएमजी, तीन सेमीऑटोमैटिक राइफल, आठ एसएलआर राइफल, 315 बोर की तीन रायफल, एक कार्बाइन, एक पिस्टल, 2020 गोलियां, एसएलआर की 13 गोलियां आदि बरामद किये गये थे. इंसास की 4, एलएमजी की दो रेगुलर मैगजीन, एक हैंडग्रेनेड, चार वायरलेस सेट, 21 एमुनेशन पाउच, 26 कार्टिज फिलर, 30 मीटर कोडेक्श वायर, 100 मीटर फ्लैक्शिबल वायर, 16 आईईडी, लेवी की 3 लाख 27 हजार 150 रुपये, नक्सली साहित्य, केंद्रीय कमेटी की किताब आदि बरामद की गई थी. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mlas-reached-cm-residence-with-luggage-discussion-on-taking-them-to-chhattisgarh-is-in-full-swing/">BREAKING

: लगेज के साथ सीएम आवास पहुंचे विधायक, छत्तीसगढ़ ले जाने की चर्चा जोरों पर! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही