Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी से झारखंड के आपराधिक गिरोह को होती है आर्म्स सप्लाई, 35 पिस्टल के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  उत्तर प्रदेश से झारखंड के आपराधिक गिरोह को हथियार सप्लाई होती है. झारखंड एटीएस ने बिहार के गया में कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में रंजन कुमार, चंदन कुमार, दानिश इकबाल और तौहिद शामिल हैं. इन अपराधियों के पास से 35 देसी पिस्टल, पांच मोबाइल और 88700 रुपये बरामद हुए हैं. इन अपराधियों के खिलाफ गया के आमस थाना, धनबाद जिला के मैथन थाना, हजारीबाग के चौपारण थाना और चतरा जिला के गिद्धौर थाना में मामले दर्ज हैं.

अमन साहू गिरोह को की जानी थी हथियार सप्लाई

चतरा जिला टंडवा थाना कांड संख्या 132/21 अनुसंधान के दौरान एटीएस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गया जिला के रहने वाला हरेंद्र यादव जो वर्तमान में जहानाबाद जेल में बंद है, वह अमन साहू गिरोह को गिरोह हथियार सप्लाई करता है. इसी दौरान सूचना मिली कि बिहार के गया जिला के शेरघाटी में हथियार की खरीद- बिक्री होने वाली है. जिसके बाद झारखंड एटीएस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया.

उत्तर प्रदेश से होती है हथियार की सप्लाई

झारखंड एटीएस के अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि उत्तर प्रदेश के मुबारक अंसारी गिरोह के द्वारा हथियार की आपूर्ति बिहार के गया जिले के हरेंद्र यादव गैंग और अरमान मलिक के गैंग को की जाती है. जिसके बाद अरमान मलिक गैंग द्वारा झारखंड के अमन साहू, चतरा जिले के लल्लू खान गिरोह एवं अन्य अपराधी गिरोह को हथियार उपलब्ध कराया जाता है. इसे भी पढ़ें – अब">https://lagatar.in/now-common-citizens-can-also-file-petition-in-the-defection-case-amendment-bill-passed-by-the-house/">अब

आम नागरिक भी दल-बदल मामले में दायर कर सकते हैं याचिका, सदन से पारित हुआ संशोधन बिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही