Kasmar (Bokaro): कसमार थाना क्षेत्र के मुरहुलसुदी पंचायत के पिरगुल मेले में देशी कट्टा लहराते एक बदमाश की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई की. इसके बाद कसमार पुलिस के हवाले कर दिया. कसमार थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह का रहनेवाला है. उसका नाम सरफुद्दीन अंसारी उर्फ बाटला है. वह बोकारो जिले के कई थानों में कई छोटी-बड़ी घटनाओं में कई बार जेल जा चुका है. पिछले साल कसमार थाना क्षेत्र के कुसमाटांड़ में बाइक चोरी की घटना में भी वह जेल जा चुका है. इसे पढ़ें-रामगढ़ः">https://lagatar.in/ramgarh-administration-takes-out-flag-march-regarding-holi-and-shab-e-barat/">रामगढ़ः
होली और शब-ए बारात को लेकर प्रशासन निकाला फ्लैग मार्च इसे लेकर कसमार थाना प्रभारी ने बताया कि पिरगुल में कुछ ग्रामीणों के द्वारा मेला लगाया गया है, जिसमें उक्त आरोपी कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट की. साथ ही मेले में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगा. इस क्रम में जब वह देशी लोडेड कट्टा लहराने लगा, तो ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी धुनाई करते हुए कसमार पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़ने के दौरान आरोपी को हल्की फुल्की चोट भी लगी है. पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आया था. कसमार थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-navnirman-yuva-senas-holi-milan-cum-journalist-honor-ceremony/">झारखंड
नवनिर्माण युवा सेना का होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह [wpse_comments_template]
हथियार लहरा रहे बदमाश की धुनाई, पुलिस को सौंपा

Leave a Comment