Search

 
 
 

आर्मी चीफ पीएम मोदी से मिले, बताया, कोरोना संकट में सेना किस तरह कर रही है मदद

 

सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को बताया कि विभिन्न राज्य सरकारों को सेना के चिकित्साकर्मी उपलब्ध कराये जा रहे हैं

NewDelhi : देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर  सेना द्वारा की गयी तैयारियों की जानकारी दी. पीएम के साथ बैठक में कोरोना प्रबंधन में मदद को लेकर चर्चा की गयी. सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को बताया कि विभिन्न राज्य सरकारों को सेना के चिकित्साकर्मी उपलब्ध कराये जा रहे हैं.  देश के विभिन्न हिस्सों में सेना द्वारा अस्थायी अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है.  जान लें कि इससे पहले पीएम मोदी वायुसेना प्रमुख और सीडीएस बिपिन रावत के साथ बैठक कर चुके हैं.

 

सेना आम लोगों के लिए अस्पताल खोलने का कार्य कर रही है

 जनरल नरवणे ने मुलाकात में पीएम को बताया कि सेना ज्यादा से ज्यादा जगहों पर आम लोगों के लिए अस्पताल खोलने का कार्य कर रही है. बताया कि सेना कोरोना के मामलों से निपटने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल बना रही है. आर्मी चीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी कि  आयात किये गये ऑक्सीजन टैंकरों और गाड़ियों के प्रबंधन में जहां विशेषज्ञ कौशल की जरूरत पड़ रही है वहां सेना की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है.

 वायुसेना के अभियान की कर चुके हैं समीक्षा

पिछले दिनो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना द्वारा चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की थी. इस दौरान ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक उपकरणों के परिवहन में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तेजी लाने पर जोर दिया गया था.

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान देश में कोरोना की ताजा स्थिति में सुधार के लिए वायु सेना द्वारा किये  जा रहे प्रयासों से अवगत कराया था.  इस क्रम में प्रधानमंत्री  मोदी ने ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन संचालन की गति तेज करने और उसका स्तर बढ़ाने  सहित उसकी सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिय़ा था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही