Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेना का हेलीकॉप्टर जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दुर्घटनाग्रस्त

Jammu : भारतीय सेना का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टरआज गुरुवार को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में वन क्षेत्र में दुर्घनाग्रस्त हो गया.  खबर है कि हेलिकॉप्टर चिनाब नदी में गिर गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना मारवाह इलाके में हुई.

दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारतीय सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. कहा कि रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि जहां ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वो किश्तवाड़ का काफी दुर्गम इलाका है. यहां दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी. बताया जा रहा कि इस हेलिकॉप्टर में दो पायलट और एक कमांडिंग अफसर सवार थे. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कमांडिंग ऑफिसर पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोटें आयी हैं, उन्हें इलाज  ले जाया  गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही