Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आर्मी लैंड स्कैम: 6 आरोपियों से 3 दिनों तक पूछताछ करेगी ED, फैयाज को भेजा गया जेल

Ranchi :  रांची के बरियातू स्थित सेना की जमीन और चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद बिक्री के आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. सोमवार को ED ने छह आरोपियों से चार दिनों तक पूछताछ की इजाजत मांगी. लेकिन कोर्ट ने ईडी को तीन दिनों तक ही पूछताछ की अनुमति दी है. वहीं सातवें आरोपी फैयाज खान को कोर्ट ने जेल भेज दिया है. (पढ़ें, पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-visit-to-kochi-today-kerala-police-detains-congress-workers/">पीएम

मोदी का कोच्चि दौरा आज, केरल पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया)

13 अप्रैल को ईडी ने सभी आरोपियों को किया था गिरफ्तार

इससे पहले 13 अप्रैल को ईडी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं. इस छापेमारी में ED के हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लगे हैं. वहीं 9 दिनों की पूछताछ में एजेंसी को कई ऐसी जानकारी मिली हैं, जिससे इस पूरे खेल के किंगपिन तक पहुंचने में आसानी होगी. इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/home-ministry-requests-jharkhand-government-to-send-sp-rank-officers-on-deputation/">गृह

मंत्रालय ने झारखंड सरकार से SP रैंक के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का किया अनुरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही