Ranchi : रांची के बरियातू स्थित सेना की जमीन और चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद बिक्री के आरोपियों की रिमांड अवधि होने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया. बता दें कि ईडी ने 13 अप्रैल को इस मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल है. इस छापेमारी में ईडी के हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लगे हैं. 13 दिनों की पूछताछ में भी एजेंसी को कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर ED ने दोबारा बुधवार को रांची जमशेदपुर समेत अन्य जिलों में छापेमारी की. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-corona-update-148-new-patients-found-in-24-hours-active-case-470/">झारखंड
कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 148 नये मरीज मिले, एक्टिव केस 470 [wpse_comments_template]
आर्मी लैंड स्कैम : रिमांड खत्म होने के बाद 7 आरोपी कोर्ट में किये गये पेश, जेल भेजे गये

Leave a Comment