अहमद-अशरफ हत्याकांड : योगी सरकार ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी, मायावती ने कहा, सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान ले)
ईडी ने 13 अप्रैल को सात लोगों को किया था गिरफ्तार
बता दें कि ईडी ने 13 अप्रैल गुरुवार को आर्मी लैंड स्कैम मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं. ईडी ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच 14 अप्रैल शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया था. जहां कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-religious-places-on-target-of-anti-social-elements-eight-incidents-in-8-months/">झारखंड: असामाजिक तत्वों के निशाने पर धार्मिक स्थल, 8 माह में आठ घटनाएं
क्या है मामला
रांची में सेना की जमीन के साथ कई जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने रांची के पूर्व डीसी और आईएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अलग-अलग अंचल के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के कुल 22 ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी को भारी संख्या में जमीन की डीड, रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज और कई सरकारी कागजात मिले हैं. कोलकाता से जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रांची में अरबों की जमीन की खरीद बिक्री में गड़बड़ी और उससे मनी लाउंड्रिंग के साक्ष्य भी ईडी को मिले हैं. जिसके बाद ईडी ने सात लोगों को गिरफ्तार किया. अब उन्हीं सातों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-three-day-district-level-chess-competition-from-april-21/">रांची: तीन दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 21 अप्रैल से [wpse_comments_template]

Leave a Comment