Search

 
 
 

आर्मी लैंड स्कैम : 7 आरोपियों से 4 दिनों तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी मंजूरी

 
Ranchi :  रांची के बरियातू स्थित सेना की जमीन घोटाले मामले में सीआई समेत सात लोगों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चार दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. ED द्वारा गिरफ्तार हुए सभी अभियुक्तों की पांच दिनों की रिमांड कोर्ट से मांगी गयी थी. लेकिन कोर्ट ने सिर्फ चार दिनों की रिमांड की ही मंजूरी दी है. उम्मीद की जा रही है कि ED की पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आ सकती हैं और कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/eds-accounting-in-jharkhand-15-arrested-including-ias-in-five-big-cases-two-still-absconding/">झारखंड

में ईडी का लेखा-जोखा, पांच बड़े मामलों में IAS समेत 15 को किया गिरफ्तार, दो अभी भी फरार )

ईडी ने 13 अप्रैल को सात लोगों को किया था गिरफ्तार 

बता दें कि ईडी ने 13 अप्रैल गुरुवार को आर्मी लैंड स्कैम मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं. ED ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच 14 अप्रैल शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया था. जहां कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dead-body-of-a-person-found-outside-the-closed-house-family-alleges-murder-in-land-dispute/">कोडरमा

: बंद पड़े मकान के बाहर एक व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों का आरोप-जमीन विवाद में की गयी हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही