Search

सेना बहाली की प्रवेश परीक्षा भी स्थगित, 25 अप्रैल को था एग्जाम

Ranchi :  Covid-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच सेना बहाली की सामान्य प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सेना भर्ती कार्यालय रांची ने इससे संबंधित आधिकारिक लेटर जारी करते हुए यह निर्णय लिया है.

चिट्ठी में लिखा गया है कि – “सेना भर्ती कार्यालय रांची द्वारा आयोजित सेना बहाली के दौरान उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को यह सूचित किया जाता है कि 25 अप्रैल 2021 को आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा कोविड-19 के फैलाव को मद्देनजर रखते हुए और भारत सरकार के निर्देशानुसार अनिश्चित समय के लिए स्थगित की जाती है. जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया है, वह स्थानीय समाचार पत्र और न्यूज चैनल का अनुसरण करें. अगली तिथि की जानकारी अगले आदेश के बाद दी जाएगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//