Search

 
 
 

लद्दाख में खाई में गिरा आर्मी का ट्रक, 9 सैनिकों की गई जान

 
New Delhi : लद्दाख में शनिवार की शाम 6 बजे सेना का ट्रक खाई में गिरने से 9 जवानों की जान चली गई. इस ट्रक में सवार दो जूनियर कमिशन ऑफिसर और सात जवान की मौत हो गई. जबकि एक जवान घायल हुआ है. वाहन में 10 कर्मी सवार थे. भारतीय सेना के जवान गैरीसन से लेह के पास क्यारी की तरफ जा रहे थे. क्यारी से 7 किलोमीटर पहले दुर्घटना हुई है. सेना के ट्रक के साथ एक एंबुलेंस और यूएसवी भी जा रही थी. इन सभी वाहनों में कुल 34 सेना के जवान थे. भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा, एक एएलएस वाहन लेह से न्योमा की ओर काफिले के साथ जा रहा था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया

हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया और कहा, लद्दाख में लेह के पास दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं. हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, लद्दाख के क्यारी शहर के पास एक दुखद दुर्घटना में भारतीय सेना के बहादुर जवानों की मौत से गहरा दुख हुआ है. उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.
इसे भी पढ़ें – सरला">https://lagatar.in/grand-parents-day-vatsalyam-celebrated-at-sarla-birla-public-school/">सरला

बिरला पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे- वात्सल्यम मनाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही