Search

 
 
 

रामगढ़ के चुट्टू पालू घाटी में सेना का वाहन पलटा

 
Ramgarh : रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा सेना का वाहन चुट्टू पालू घाटी में पलट गया. ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटना घटने की बात सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार रामगढ़ की ओर जा रहा सेना का वाहन अचानक से अन‍ियंत्रित हो गया और कई वाहनों को अपनी चपेट में लेते हुए घाटी में जाकर पलट गया. हादसे में दो लोगों को हल्‍की चोट आई है. सूचना म‍िलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई. बताया जा रहा है क‍ि सेना का एक काफिला वाहनों पर टैंक लेकर जा रहा था. इसी बीच सेना का एक टैंक लदा वाहन अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गया. टैंक पलटने से बगल से गुजर रही कई गाड़ी उसके चपेट में आ गई. क्रेन की मदद से वाहनों को उठाकर सड़क के क‍िनारे क‍िया गया. हादसे की वजह से कुछ देर के ल‍िए रांची-पटना रोड जाम हो गया. [caption id="attachment_400583" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ramgarh-2.jpg"

alt="रामगढ़ के चुट्टू पालू घाटी में सेना का वाहन पलटा" width="600" height="400" /> रामगढ़ के चुट्टू पालू घाटी में सेना का वाहन पलटा[/caption] इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/flag-march-was-taken-out-under-the-leadership-of-dc-and-ssp-in-ranchis-main-road/">रांची

के मेन रोड में डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही