Search

 
 
 

पाकिस्तान फतह के 50 वर्ष पूरे होने पर सेना की विक्ट्री फ्लेम रैली जमशेदपुर पहुंची

 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/victory-flame1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> Jamshedpur : भारतीय सेना की विक्ट्री फ्लेम रैली ने रविवार दोपहर 1.50 बजे जमशेदपुर शहर में प्रवेश किया. यह विक्ट्री फ्लेम रैली पाकिस्तान पर विजय प्राप्त करने के 50 वर्ष पूरे होने पर निकाली गयी है. विक्ट्री फ्लेम रैली के रूप में शहर में प्रवेश करते ही लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया. शहर में जिस रास्ते से रैली गुजरी वहां बच्चे, महिलाओं और पुरुषों ने हाथ हिलाकर विक्ट्री फ्लेम और सेना के जवानों का अभिवादन किया. रैली के डिमना चौक पहुंचने पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां से सोनारी आर्मी कैम्प के जवानों सेंकेंड लेफ्टिनेंट जेफिन सैफ के नेतृत्व में स्कॉट कर मानगो, साकची पुराना कोर्ट, स्ट्रेट माइल रोड, कदमा लिंक रोड होते हुए सोनारी आर्मी कैम्प पहुंचे. यहां शाम पांच बजे इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही