Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरोग्यम स्कैम : अब चौथे भवन पर कब्जे की तैयारी

-अमीन की रिपोर्ट में खासमहाल की जमीन पर निर्माण कराने का जिक्र - हॉस्पिटल के संचालक को भेजा गया था नोटिस Ranchi : जिला परिषद के तीन भवनों के आवंटन को लेकर विवादों में घिरे हजारीबाग के एचबीजेड आरोग्यम हॉस्पिटल का एक और मामला सामने आया है. अस्पताल की ओर से अब चौथे भवन पर भी कब्जे की तैयारी की बात सामने आ रही है. यह भवन जिला परिषद के पुराने भवन से सटे धरनास्थल के पीछे है. इस भवन से संबंधित मामले में खासमहाल पदाधिकारी ने आरोग्यम हॉस्पिटल के संचालक को नोटिस भी भेजा था. इस मामले में उनकी ओर से अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है. अब फिर अस्पताल के संचालक को नोटिस भेजा गया है. खासमहाल के अमीन, राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट और खासमहाल पदाधिकारी के नोटिस के बावजूद उस पुराने भवन पर ही नया निर्माण जारी है. खासमहाल पदाधिकारी के अनुसार यह गैरकानूनी है. इसे भी पढ़ें: जल">https://lagatar.in/kodermas-worship-and-parvati-devi-will-be-honored-for-jal-shakti-abhiyan-and-single-use-plastic-free-village/">जल

शक्ति अभियान और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिए कोडरमा की पूजा और पार्वती देवी होंगी सम्मानित  

इनके नाम है जमीन और भवन

खासमहाल राजस्व कर्मचारी प्रवीण कुमार सिन्हा ने 23 जून 2022 को खासमहाल पदाधिकारी को एक रिपोर्ट सौंपी थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जमीन और भूमि की जमाबंदी इंद्रजीत कुमार सेन के नाम से है. वर्ष 2008 के बाद इसका नवीकरण नहीं किया गया है. यह भूमि ग्राम-चपाड़, थाना-135, होल्डिंग-16, भवन पट्टा प्लॉट नंबर-59/82, कुल रकबा 0.51 एकड़ है.

ऐसे हुई हड़पने की साजिश

काफी दिनों से यह भवन बंद था. कुछ दिन पूर्व अचानक से वहां नया निर्माण और रंगरोगन किया जाने लगा. इतना ही नहीं एक संगठन के कार्यक्रम के दौरान वहां कार्यकर्ताओं को भी ठहराया गया. अर्थात् बिना परमिशन के वहां एक तरह से कार्यक्रम के उपयोग में भवन को लाया गया.

आरटीआई कार्यकर्ता ने मांगी पूरी जानकारी

आरटीआई कार्यकर्ता चितरंजन गुप्ता ने आरटीआई के तहत इस भवन के बारे में पूरी जानकारी मांगी है. उन्होंने खासमहाल पदाधिकारी के नाम दिए गए आरटीआई आवेदन में पूछा है कि यह जमीन किसकी है और वर्तमान में कौन व्यक्ति काम करा रहा है. उन्होंने बताया कि उन्हें आवेदन इसलिए देना पड़ा कि भवन और जमीन के लीजधारी का वर्षों से कहीं अता-पता नहीं है. उनकी ओर से कोई आवेदन भी खासमहाल कार्यालय में नहीं दिया गया है. ऐसे में वहां अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/mmmm-38.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> इसे भी पढ़ें:रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-did-academic-calendar-convocation-will-be-held-after-march-15/">रांची

विश्वविद्यालय ने किया एकेडमिक कैलेंडर जारी, 15 मार्च के बाद होगा दीक्षांत समारोह

आवासीय लीज पर व्यावसायिक काम गैरकानूनी : डेविड बलिहार

हजारीबाग के खासमहाल पदाधिकारी डेविड बलिहार ने कहा कि आवासीय लीज पर व्यावसायिक काम करना गैरकानूनी है. जो रिकॉर्ड निकलवाया गया, उसमें वास्तविक लीजधारक की ओर से किसी प्रकार का आवेदन और नवीकरण से संबंधित कागज नहीं मिले हैं. ऐसे में जिस भूमि की जमाबंदी इंद्रजीत कुमार सेन के नाम है, उस पर आरोग्यम हॉस्पिटल के संचालक काम करा रहे हैं. इसलिए उन्हें नोटिस भेजा गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही