बहुत हो चुका, अब और मोहलत नहीं : मनोज गुप्ता
[caption id="attachment_568766" align="alignleft" width="230"]alt="मनोज गुप्ता" width="230" height="230" /> मनोज गुप्ता[/caption] सामाजिक कार्यकर्ता और मैंगो मैन के नाम से प्रसिद्ध मनोज गुप्ता ने कहा कि बहुत हो चुका, अब और मोहलत नहीं देंगे. वह जिला परिषद की ओर से एचबीजेड आरोग्यम सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल को प्राइम लोकेशन पर बिना प्रक्रिया के निजी हाथ में व्यवसायिक उपयोग के लिए सौंपे जाने से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि तीन भवनों का मामला हो या फिर रेमडिसिविर इंजेक्शन व आयुष्मान योजना से संबंधित केस, सभी मामले में पीआईएल दायर करेंगे.
पीआईएल के सिवा अब कोई विकल्प नहीं : अभिषेक
[caption id="attachment_568768" align="alignright" width="207"]alt="अभिषेक कुमार" width="207" height="188" /> अभिषेक कुमार[/caption] सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार ने कहा कि पीआईएल के सिवा अब कोई विकल्प ही नहीं बचा है. जिला परिषद और आरोग्यम के मामले में मौन अनशन धरने पर बैठा. विधानसभा में भूख हड़ताल की चेतावनी दी. फिर भी सरकार के आदेश के बावजूद प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया जाना, कुछ और ही बयां कर रहा है. ऐसे में न्याय के लिए कोर्ट का ही दामन थामना पड़ेगा. इस मामले में हर हाल में पीआईएल दायर करेंगे.
कार्रवाई के लिए गर्वनर और सीएम से करेंगे मांग : चितरंजन गुप्ता
[caption id="attachment_568767" align="alignleft" width="199"]alt="चितरंजन गुप्ता" width="199" height="200" /> चितरंजन गुप्ता[/caption] आरटीआई कार्यकर्ता चितरंजन गुप्ता ने कहा कि दो से चार दिनों में जिला परिषद और आरोग्यम के मामले में गर्वनर और सीएम से कार्रवाई की मांग करेंगे. इस मामले में जो भी अनियमितताएं और प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ है, उन सभी चेहरों को बेनकाब करने की जरूरत है. चाहे बिना प्रक्रिया के भवन सौंपने का मामला हो या फिर रेमडिसिविर व आयुष्मान का केस, काफी गंभीर मामला है. जब सभी मामले सामने हैं, तो कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. दोषियों का बचाने का प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर होनी चाहिए.
इंटरवेनर बनकर मामले को अंत तक पहुंचाने का होगा प्रयास : राजेश मिश्रा
[caption id="attachment_568765" align="alignright" width="169"]alt="राजेश मिश्रा" width="169" height="196" /> राजेश मिश्रा[/caption] सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मिश्रा ने कहा कि जिला परिषद और आरोग्यम के मामले में कोई पीआईएल नहीं करेगा, तो वह खुद पीआईएल करेंगे. अगर कोई पीआईएल करेगा, तो वह इंटरवेनर की भूमिका निभाते हुए मामले को अंत तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे. यह सरकारी राजस्व के नुकसान करने और जनहित का स्पष्ट मामला है. इस मामले में अदालत में ही न्याय मिलेगा. न्यायोचित कार्रवाई होने की अधिकारी स्तर पर कोई उम्मीद नहीं है. इंतजार कर रहे हैं, किसी की ओर से पीआईएल करने का. रामनवमी तक किसी ने पहल नहीं की, तो वह इस मामले में खुद रामनवमी के बाद पीआईएल करेंगे. अगर किसी की ओर से पीआईएल के माध्यम से मामले को उच्च न्यायालय ले जाया जाता है, तो उसमें भी इंटरवेनर बन इस भ्रष्टाचार पर अदालत से लगाम लगवाने का पूर्ण प्रयास करेंगे.
प्रशासन की निष्क्रियता ठीक नहीं : मुन्ना सिंह
[caption id="attachment_568770" align="alignleft" width="231"]alt="मुन्ना सिंह" width="231" height="173" /> मुन्ना सिंह[/caption] सामाजिक कार्यकर्ता और हजारीबाग के पूर्व सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कहा कि जिला परिषद और आरोग्यम के मामले में प्रशासन की निष्क्रियता ठीक नहीं है. चूंकि पूरे मामले में प्रशासन के ही कुछ अधिकारियों की संलिप्तता है, इसलिए प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई में सुस्त रवैया अख्तियार किया जा रहा है. ऐसे काम नहीं चलेगा. वह पूरे मामले में जनहित याचिका दायर करने की तैयारी में लगे हैं. अब कोर्ट ही पूरे मामले में इंसाफ करेगा.
रामगढ़ चुनाव रिजल्ट के बाद सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे : सुरजीत नागवाला
[caption id="attachment_568769" align="alignright" width="135"]alt="सुरजीत नागवाला" width="135" height="174" /> सुरजीत नागवाला[/caption] कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने कहा कि जिला परिषद और आरोग्यम के मामले में रामगढ़ चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे. उनसे पूरे मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे. साथ ही जिला परिषद की ओर से कम किराए पर भवनों को आरोग्यम को सौंपने के मामले में पूरी राशि वसूली की भी मांग करेंगे. इसे भी पढ़ें : आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-no-action-has-been-taken-till-now-in-the-name-of-investigation-after-forming-a-committee-what-is-the-matter/">आरोग्यम
स्कैम : कमेटी गठित कर जांच के नाम पर अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, आखिर क्या है माजरा [wpse_comments_template]

Leave a Comment