Search

रांची आसपास: जेपीएल में तेलंगाना टाइटंस ने जीता मैच, हाथियों ने धान की फसल किया बर्बाद समेत कई खबरें

तेलंगाना टाइटंस ने 4-0 से जीता मैच

सिल्ली/मुरी: सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग के ग्यारहवें दिन तेलंगाना टाइटंस बनाम सीएजे टाटा के बीच मैच खेला गया. दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. इसके बावजूद तेलंगाना टीम के खिलाड़ियों ने मध्यांतर से पूर्व खेल के 26वें मिनट में रतन कुमार ने एक गोल मार टीम को बढ़त दिला दी. इसके बाद खेल के 35वें मिनट में विशाल ने एक गोल मार कर टीम को दो गोल से बढ़त दिला दी.  मध्यांतर के पश्चात तेलंगाना टीम के खेल के 85 मिनट में ललित कश्यप ने गोल मारा. जिससे तेलंगाना टीम में तीन गोल से बढ़त बना ली. उसके ठीक 1 मिनट के बाद 86 वें मिनट में दयाराम के गोल से टीम ने 4/0 मैच जीत लिया. वहीँ शनिवार देर शाम बोकारो सुपर किंग्स बनाम स्टोनएक्स सेवन के बीच मैच खेला गया. जिसमें बोकारो सुपर किंग में 2/0 से मैच जीत लिया. मैच से पूर्व राष्ट्रमंडल खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता लवली चौबे रजत पदक विजेता दिनेश कुमार महतो, खेलकूद युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के खेल परामर्षरी देवेंद्र सिंह पूर्व फुटबॉलर प्रशिक्षक रोशन मिंज पूर्व प्राचार्य भजोहरी महतो आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया. ---------- [caption id="attachment_784475" align="aligncenter" width="588"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/44-12.jpg"

alt="" width="588" height="1040" /> विदेशी खिलाड़ियों से साथ खेल कर बेहतर अनुभव प्राप्त कर रहे स्थानीय खिलाड़ी[/caption]

विदेशी खिलाड़ियों से साथ खेल कर बेहतर अनुभव प्राप्त कर रहे स्थानीय खिलाड़ी

सिल्ली/मुरी: सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग में नाइजीरिया फुटबॉलर के साथ खेल कर खिलाड़ी बेहतर अनुभव प्राप्त कर रहे हैं. पिछले कई वर्षों से रांची डिवीजन से खेलने वाले स्थानीय फुटबॉलर सिल्ली प्रखंड के बिसारिया गांव के रहने वाले दीपक महतो व विक्की महतो इन्होंने कहा कि शुरुआती खेल में विदेशी खिलाड़ियों के साथ तालमेल में थोड़ी कमी थी परंतु अब उनके खेल के हिसाब से हम भी ढल गए हैं. नाइजीरिया के फुटबॉलर चिबुज़ा के साथ खेलने से फुटबॉल पासिंग के साथ-साथ बेहतर किक का इसके अलावा कम से कम समय में फुटबॉल को किस तरह से विपक्ष टीम के गोल पोस्ट तक पहुंचे. कैसे किन-किन खिलाड़ियों को पासिंग देते हुए गोल पोस्ट तक पहुंचे, उनके इस तरह के खेल से काफी प्रभावित हुए हैं और बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है. नाइजीरिया फुटबॉलर चिबुज़ा ने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा. यहां का माहौल खेल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यहां के खिलाड़ियों में फुटबॉल के प्रति खासा क्रेज है और खेल के प्रति उनकी मेहनत भी अद्वितीय है. ------------ [caption id="attachment_784476" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/33-9.jpg"

alt="" width="1280" height="577" /> हितजारा में हाथियों ने 20 एकड़ में लगी धान को किया नष्ट[/caption]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/ele.jpg"

alt="" width="1080" height="613" />

हितजारा में हाथियों ने 20 एकड़ में लगी धान को किया नष्ट

सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने शनिवार रात हितजारा गांव में हाथियों के झुंड ने किसानों के धान ती फसल को नष्ट कर दिया है. किसान लखीन्द्रनाथ महतो,मदन महतो,राधाकांत महतो,करननाथ महतो,तिलो देवी,सुनीता देवी,तारामनी देवी केदारनाथ महतो,निरंजन महतो,झुबरु महतो,चंद्रमोहन महतो के खेत पर 20 एकड़ भूमि पर लगी धान की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया. हाथियों का झुंड बांस वन में एक माह से डेरा डाले हुए हैं. -------

सोनाहातू में 29 अक्टूबर को करम मिलन समारोह

सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय जामुदाग में रविवार को बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मुंडा श्रीकृष्ण कुमार सिंह एवं संचालन मनोज सिंह मुंडा ने किया. बैठक में 29 अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय करम मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही यूसीसी का विरोध, पेशा कानून शक्ति से लागू करने, धर्म कोड आदि विषयों पर चर्चा हुई. मौके पर फनिभूषण सिंह मुण्डा, विकास सिंह मुण्डा, दीनबंधु सिंह मुण्डा, गोपाल सिंह मानकी, भोलेश्वर सिंह मुण्डा, भास्कर सिंह मुण्डा, मनोहर सिंह मुण्डा,लेकिन पाहन, मानसा सिंह मुण्डा, हरिहर सिंह मुण्डा,सुधीर सिंह मुण्डा, ब्रम्हनारायण सिंह मुण्डा, बिरसा मुण्डा आदि उपस्थित थे. ---------

आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा के महत्व पर दिया गया जोर

टांगटांग मैदान में करम मिलन समारोह का आयोजन सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के टांगटांग मैदान में आदिवासी समाज की और से करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसके पूर्व पहान लक्ष्मण सिंह मुंडा,भुवनेश्वर पुरान, मेघनाथ सिंह मुंडा व राजालाल पुरान के द्वारा करम डाली गाड़कर पूजा अर्चना किया गया. इस करम मिलन समारोह में पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समाज के लोग जमकर थिरके. उपस्थित कई वक्ताओं ने कहा कि करम पर्व मिलन समारोह यहां के लोगों की परंपरा, रीति रिवाज,संस्कृति है.जो हमेशा के लिए जीवंत रहे, इसके लिए इस तरह का समारोह किया जाता है. ऐसे समारोह में लोग अपनी कला संस्कृति, नृत्य गीत के साथ आनंद लेते हैं ताकि हमारी परंपरा और भौतिक स्वरूप जीवंत रहे, साथ ही आने वाली पीढ़ी इसका अनुकरण कर अपने धरोहर को बचा सके. कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य है कि आदिवासियों की संस्कृति, रीति रिवाज और परंपरा बची रहे.करम मिलन समारोह को सफल बनाने में अर्जन पुरान,राजू कुमार पुरान,अनिल सिंह मुंडा, राजू पुरान,सविता देवी, संजय मुंडा,दिनेश पातर, दीपक पुरान, गोपाल पुरान,दिनेश पुरान, विरिंचि पुरान, सूरज मुंडा, मंगल मुंडा,सुरेंद्र पुरान का योगदान रहा. मौके प्रमुख विक्टोरिया देवी,उपप्रमुख सविता देवी,मुखिया गुड्डी देवी,अवनी सिंह मुंडा,सुरेंद्र सिंह मुंडा,मनोहर सिंह मुंडा,महानन्द पुरान सहित आदिवासी समाज के महिला पुरूष उपस्थित थे. ------------

बिरहोर दंपति को पुलिस ने पटना के फतुहा से किया बरामद, लापता होने की सुनाई थी झूठी कहानी

अनगड़ा थाना क्षेत्र के पहाड़सिंह बिरोहर टोली से पिछले 43 दिनों से गायब बहादुर बिरहोर दंपति को अनगड़ा पुलिस ने पटना के फतुहा से बरामद किया. रविवार को एएसआई अमर सिंह बिरोहर दंपति को लेकर अनगड़ा थाना पहुंचे. अमर सिंह के नेतृत्व में अनगड़ा थाना पुलिस की एक टीम 13 अक्टूबर बिरहोर दंपति की तलाश में पटना गयी थी. बिरहोर दंपति फतुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठा में काम कर रहा था. 26 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी: बहादुर बिरहोर एक सितंबर से अपनी पत्नी व एक साल की बेटी के साथ गायब था. इस मामले में अनगड़ा थाना में घटना के 26 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इधर प्रशासन ने बहादुर विरहोर की घर पर अकेली रह रही दो नाबालिग बेटियों को तमाड़ स्थित कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय में एडमिशन करा दिया है. पुलिस को अपने लापता होने की सुनाई झूठी कहानी: 13 अक्टूबर को बहादुर विरहोर नाटकीय ढंग से अपने गांव पहाड़सिंह टोली पहुंचता है. थाना प्रभारी द्वारा  पूछताछ में बहादुर बिरहोर ने अपने लापता होने की झूठी कहानी बताया था. उसने बताया था कि मुरी रेलवे स्टेशन में पत्नी के बेहोश होने के कारण वह नहीं उतर सका और पटना पहुंच गया. जबकि यह झूठी कहानी थी. दरसल बहादुर विरहोर खूंटी के एक व्यक्ति महादेव स्वांसी के साथ ईंट भट्टी में काम करने बंगाल चला गया था. वहां मजदूरी कब मिलने के कारण वह पटना चला गया. पटना में उसकी पत्नी को मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद उसका इलाज कर रहा था. इसी बीच वह 13 अक्टूबर को अपनी दोनों बेटियों को लेने पहाड़सिंह टोली पहुंचा था. जहां पुलिस ने मामले की पड़ताल कर इसका खुलासा किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp