Search

 
 
 

आरा : रेलवे स्टेशन पर बाप-बेटी की गोली मारकर हत्या, फिर युवक ने खुद की खुदखुशी

 
Arrah :   बिहार का आरा रेलवे स्टेशन गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. यहां प्लेटफॉर्म नंबर 3-4 के बीच स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक युवक ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. मृतकों में बाप-बेटी (बीमा एजेंट अनिल कुमार सिन्हा और उनकी बेटी आयुषी) शामिल हैं. जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह के 29 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गयी है. इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ASP परिचय कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक (23-24 साल) ने एक लड़की (16-17 साल) और उसके पिता को पहले गोली मारी. बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली. एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. https://twitter.com/AHindinews/status/1904700634865320137

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही