Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरा : मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, दो की मौत, पांच घायल, तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला

Arrah :  बिहार में एक बार फिर खूनी संघर्ष देखने को मिला है. यहां भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में रविवार देर रात बारात समारोह के दौरान  मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. इस फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, भोजपुर एसपी राज और डीएसपी अब्बू सैफी मुर्तजा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस परिजनों के बयान भी दर्ज कर रही है. पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं. तेजस्वी यादव का सरकार पर निशाना इस घटना को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गया है. सरकार का इकबाल भी खत्म हो गया है. दो-दो नकारा उपमुख्यमंत्री दोनों पक्षों की जातियां खोजने में लगे हैं. https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1914165004464431298

  जानकारी के मुताबिक, लहरपा गांव निवासी कमलेश सिंह के यहां काउप गांव से बारात आयी थी. जैसे ही बारात दरवाजे के पास पहुंची, भीड़ के चलते रास्ते में जाम की स्थिति बन गयी. इस दौरान थार पर सवार कुछ युवकों की गांव के कुछ अन्य लोगों से कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते बात हाथ से निकल गयी और गोलियां चलने लगी. इस गोलीबारी में राहुल कुमार (24 वर्ष) और लव कुश कुमार (23 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि अप्पू कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार सिंह का 5 वर्षीय बेटा आर्यन, राम लड्डू सिंह का 9 वर्षीय पुत्र लव कुश और 73 वर्षीय बुजुर्ग अक्षय सिंह घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल और बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस गोलीबारी को 30 सितंबर 2022 की एक पुरानी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जब बीजेपी नेता बबलू सिंह को गोली मारी गयी थी. उस मामले में मृतक युवकों में से एक को जेल भी जाना पड़ा था. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही