Search

 
 
 

रांची: शहर को जाम मुक्त बनाने के लिये 31 वाहन पड़ाव की बंदोबस्ती

 
Ranchi: रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह के निर्देश पर शहर को जाम मुक्त करने के उद्देश्य से पहल शुरू की गई है. ट्रैफिक की सुगम व्यवस्था के लिये नगर निगम पूरे शहर में 31 वाहन पड़ाव स्थल की बंदोबस्ती की गई है. नागरिकों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिये विभिन्न क्षेत्रों में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिये योजनां बनाई जा रही है. मंगलवार को नगर निगम प्रशासक मेन रोड डेली मार्केट थाना स्थित निगम की जमीन का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमीन की मापी व परियोजना से संबंधित कार्यों का निष्पादन जल्द करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, बाजार शाखा तथा इनफोर्समेंट शाखा की टीम शामिल थी. इसे भी पढ़ें - चिन्मय">https://lagatar.in/chinmoy-krishna-dass-lawyer-raman-roy-attacked-admitted-in-icu/">चिन्मय

कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही